NORCET 8 Stage 2 Result 2025: नारसेट 8 स्टेज 2 रिजल्ट rrp.aiimsexams.ac.in पर जारी; 10 मई से भरें विकल्प
Abhay Pratap Singh | May 7, 2025 | 12:21 PM IST | 2 mins read
एम्स नारसेट 8 स्टेज 2 रिजल्ट 2025 में कुल 8,575 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें 2924 मेल कैंडिडेट, 5652 फीमेल कैंडिडेट, 6-6 मेल-फीमेल पीडब्ल्यूडी और 1 थर्ड जेंडर कैंडिडेट शामिल है।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने आज यानी 7 मई को नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट - 8 (NORCET-8) स्टेज 2 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrp.aiimsexams.ac.in के माध्यम से नारसेट 8 स्टेज 2 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एम्स नारसेट 8 स्टेज 2 रिजल्ट 2025 में कुल 8,575 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें 2924 मेल कैंडिडेट, 5652 फीमेल कैंडिडेट, 6-6 मेल-फीमेल पीडब्ल्यूडी और 1 थर्ड जेंडर कैंडिडेट शामिल है। नारसेट 8 स्टेज 2 रिजल्ट 2025 पीडीएफ में रोल नंबर, कैटेगरी, पीडब्ल्यूबीडी, जेंडर, प्रतिशत और रैंक जैसे विवरणों की जांच कर सकते हैं।
नारसेट 8 चरण 2 परीक्षा 2 मई को आयोजित की गई थी। एम्स और अन्य कॉलेजों सहित 23 संस्थानों में कुल 1,794 नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों को भरने के लिए NORCET 8 चरण 2 भर्ती परीक्षा कराई गई थी। नारसेट 8 स्टेज 2 एग्जाम में शामिल होने के लिए कुल 11,472 उम्मीदवारों को स्टेज-1 में शॉर्टलिस्ट किया गया था।
नोटिस में कहा गया कि, “सभी योग्य उम्मीदवारों में से अंतिम चयन ऑनलाइन आवंटन द्वारा किया जाएगा। NORCET रैंक के आधार पर सीट आवंटन के लिए संबंधित संस्थान में आवेदन आमंत्रित करने की विस्तृत प्रक्रिया और अपडेट सीट स्थिति वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर अधिसूचित की जाएगी।”
आगे कहा गया कि, “आवंटन के लिए अंतिम सीट स्थिति और विस्तृत प्रक्रिया 10 मई, 2025 को जाएगा की जाएगी। ऑनलाइन विकल्प भरने की प्रक्रिया 10 मई से 16 मई, 2025 (शाम 5:00 बजे तक) तक शुरू रहेगी। उम्मीदवारों को अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।।”
AIIMS NORCET 8 Stage 2 Result: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एम्स नारसेट 8 स्टेज 2 का रिजल्ट जांच सकते हैं:
- सबसे पहले rrp.aiimsexams.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध NORCET टैब पर क्लिक करें।
- अब, नारसेट 8-व्यू डिटेल पर, फिर ‘रिजल्ट’ क्लिक करें।
- इसके बाद, नारसेट 8 रिजल्ट पीडीएफ पर क्लिक करें।
- नारसेट 8 स्टेज 2 रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच