NMMSS Bihar Result 2026: एनएमएमएसएस बिहार रिजल्ट, कटऑफ अंक scert.bihar.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | June 9, 2026 | 03:41 PM IST | 2 mins read
बिहार SCERT ने राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) 2025-26 का परीक्षाफल और फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। सफल छात्र अपने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से रिजल्ट कार्ड प्राप्त कर छात्रवृत्ति के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत 'राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT)', पटना ने राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। इसके साथ ही विभाग ने अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल मॉडल आंसर-की भी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दी है। इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट scert.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
एससीईआरटी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन राज्यभर में 11 मार्च 2026 (बुधवार) को किया गया था। परीक्षा के बाद पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी कर आपत्तियां मांगी गई थीं। अब विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद 'अनुशंसित फाइनल मॉडल आंसर-की' को परिषद की आधिकारिक वेबसाइट scert.bihar.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र इसके आधार पर अपने मार्क्स की गणना कर सकते हैं।
NMMS Scholarship 2026: ऐसे मिलेगा छात्रों को रिजल्ट कार्ड
जिलावार निर्धारित कोटा के अनुसार तैयार मेरिट सूची के आधार पर सफल परीक्षार्थियों का परीक्षाफल वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा, रिजल्ट की सॉफ्ट कॉपी सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) को ईमेल के माध्यम से भी भेजी जा रही है। सभी सफल छात्रों का व्यक्तिगत रिजल्ट कार्ड और परीक्षाफल संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा, जहां से छात्र इसे प्राप्त कर सकेंगे।
परीक्षा का पूर्णांक और न्यूनतम पासिंग मार्क्स
इस परीक्षा में दो विषय (MAT और SAT) शामिल थे। दोनों ही विषयों के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स (कट-ऑफ) इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं-
|
विषय
|
कुल प्रश्नों की संख्या (पूर्णांक)
|
सामान्य एवं अन्य कोटि के लिए न्यूनतम अंक (40%)
|
अनुसूचित जाति/जनजाति एवं निःशक्त के लिए न्यूनतम अंक (32%)
|
|
MAT
(मानसिक योग्यता परीक्षा)
|
90
|
36 अंक
|
29 अंक
|
|
SAT
(शैक्षिक योग्यता परीक्षा)
|
90
|
36 अंक
|
29 अंक
|
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन
बिहार एनएमएमएसएस परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा विकसित नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
-
शैक्षणिक सत्र 2026-27 (कक्षा IX) की छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीखों की जानकारी www.scholarships.gov.in पर जाकर प्राप्त की जा सकती है।
-
सबसे पहले विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा अपने स्कूल का रजिस्ट्रेशन एनएसपी पोर्टल पर किया जाएगा।
-
इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी/जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा इस रजिस्ट्रेशन का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
-
जिन स्कूलों का वेरिफिकेशन हो चुका है, केवल उन्हीं स्कूलों के सफल छात्र छात्रवृत्ति के लिए 'ऑनलाइन वेरिफिकेशन' की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। भारत सरकार से राशि की स्वीकृति मिलते ही छात्रवृत्ति भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।
यदि किसी तकनीकी या अन्य कारण से सफल परीक्षार्थियों को समय पर रिजल्ट कार्ड नहीं मिल पाता है, तो जिला शिक्षा पदाधिकारी परिषद के आधिकारिक ईमेल आईडी exam.scertpatna@gmail.com से परिणाम प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं। किसी भी संशय की स्थिति में छात्र अपने जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]BSEB Bihar Board 10th Marksheet 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10 की मार्कशीट जारी, संबंधित स्कूलों से करें प्राप्त
छात्र अब अपने संबंधित स्कूलों से अपनी ओरिजिनल मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और दूसरे डॉक्यूमेंट्स ले सकते हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट घोषित होने के बाद, बोर्ड ने अब प्रिंटेड मार्कशीट स्कूलों तक पहुंचा दी हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल