NMMS Scholarship 2024: नेशनल मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन की डेट 28 सितंबर तक आगे बढ़ी
Saurabh Pandey | September 26, 2024 | 06:40 PM IST | 1 min read
एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को कक्षा 8 के बाद ड्रॉप-आउट दर को कम करने के लिए प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति राशि 12,000 प्रति वर्ष है।
नई दिल्ली : नेशनल मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) 2025-26 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। जिन छात्रों ने अभी तक एनएमएमएसएस के लिए आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट www.entdata.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इससे पहले नेशनल मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समय सीमा 5 सितंबर से बढ़ाकर 20 सितंबर कर दी गई थी। हालांकि, आवेदकों की संख्या अभी भी केवल 1,46,012 होने के कारण आवेदन की अंतिम तिथि अब आगे बढ़ाकर 28 सितंबर कर दी गई है। पिछले साल 2024-25 सत्र में रिकॉर्ड 1,85,762 छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था।
NMMSS 2025-26 : परीक्षा तिथि
एनएमएमएस परीक्षा 2025-26 की राज्य समन्वयक उषा चंद्रा ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन पत्र में त्रुटियों को ठीक करने के लिए पोर्टल 29 और 30 सितंबर को खुला रहेगा। सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 8 के छात्रों के लिए परीक्षा 10 नवंबर को राज्य के सभी जिलों में आयोजित की जाएगी।
NMMSS 2025-26 : पात्रता
वे छात्र जिन्होंने 2023-24 शैक्षणिक सत्र में कक्षा 7 की परीक्षा न्यूनतम 55% अंकों (एससी/एसटी छात्रों के लिए 50%) के साथ उत्तीर्ण की है और अब सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय स्कूलों में कक्षा 8 में पढ़ रहे हैं। वे 2024-25 सत्र में छात्रवृत्ति परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं।
Also read इंटर्नशिप से 12% छात्रों को मिला फुल-टाइम जॉब, अधिकांश को मिला वर्क फ्रॉम होम का अवसर: रिपोर्ट
जवाहर नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, सरकारी आवासीय और निजी स्कूलों के छात्र एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति के लिए पात्र नहीं हैं। इसके अतिरिक्त, पात्र छात्रों के माता-पिता की आय सभी स्रोतों से 3.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। वर्ष 2023-24 सत्र में लगभग 1,79,971 छात्रों ने आवेदन किया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार