NMMS HARYANA Results: एनएमएमएस हरियाणा का रिजल्ट scertharyana.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | March 6, 2024 | 10:54 AM IST | 1 min read
एनएमएमएस हरियाणा परीक्षा 19 नवंबर, 2023 को हुई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMS)परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एनएमएमएस हरियाणा परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट scertharyana.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
एनएमएमएस हरियाणा मेरिट सूची में उन उम्मीदवारों की डिटेल शामिल है, जिन्हें एनएमएमएस छात्रवृत्ति 2023-24 के लिए चुना गया है। एनएमएमएस हरियाणा परिणाम मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम, स्कूल के नाम और एनएमएमएस परीक्षा में प्राप्त अंकों का विवरण है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से एनएमएमएस परीक्षा 2023 19 नवंबर को आयोजित की गई थी, जिसका एडमिट कार्ड 9 नवंबर को जारी किया गया था।
Also read Haryana Board Date Sheet 2024: हरियाणा बोर्ड 27 फरवरी से आयोजित करेगा कक्षा 10 और 12 की परीक्षा
NMMS Haryana Result डिटेल
- चयनित उम्मीदवारों के नाम
- रोल नंबर
- पिता का नाम
- मां का नाम
- जिला
- जन्म तिथि
- आधार नंबर
- लिंग
- जाति
- अल्पसंख्यक (हां/नहीं)
- अंक प्राप्त किए
- स्कूल का नाम
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले NMMS हरियाणा की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट scertharayana.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'एनएमएमएस' टैब पर क्लिक करें।
- अब, 'एनएमएमएस परीक्षा हरियाणा का अंतिम परिणाम' पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ फाइल प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों का विवरण होगा।
- अब अपना नाम जांचने के लिए 'Ctrl+F' का प्रयोग करें।
- एनएमएमएस हरियाणा परिणाम की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
अगली खबर
]HBSE Paper Leak: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के उर्दू विषय का प्रश्नपत्र हुआ लीक, पेपर किया गया रद्द
हरियाणा के नूंह स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र टपकन (बी-2) से शुक्रवार को उर्दू का प्रश्नपत्र लीक हो गया। मामले में आरोपियों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल