NMIMS CET 2024: एनएमआईएमएस सीईटी चरण-2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से होगी शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई
Abhay Pratap Singh | March 11, 2024 | 02:27 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nmimscet.in पर जाकर अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं। एनएमआईएमएस सेट 2024 परीक्षा 120 अंकों के लिए आयोजित होगी।
नई दिल्ली: नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एनएमआईएमएस) आज यानी 11 मार्च से एनएमआईएमएस सीईटी चरण-2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई 2024 तय की गई है। एनएमआईएमएस सीईटी चरण-2 परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में कराया जाएगा।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nmimscet.in पर जाकर अंतिम तिथि से पहले एनएमआईएमएस सीईटी 2024 फेज-2 के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। एनएमआईएमएस सीईटी प्रवेश परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता-
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। जिसमें अनिवार्य विषय के रूप में अंग्रेजी के साथ विज्ञान या व्यावसायिक विज्ञान के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर का डिप्लोमा शामिल है।
- हैदराबाद, मुंबई व इंदौर स्थित परिसर में प्रवेश पाने के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना चाहिए।
- इसके अलावा शिरपुर परिसर में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास न्यूनतम पीसीएम स्कोर 45% होना अनिवार्य है।
NMIMS CET 2024 परीक्षा 5 खंड भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, लॉजिकल इंटेलिजेंस और वर्बल रिजनिंग में आयोजत की जाएगी। एनएमआईएमएस सीईटी पेपर 120 अंक का होगा, जिनमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NMIMS CET 2024 Phase 2: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से एनएमआईएमएस सीईटी चरण-2 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे:
- सबसे पहले एनएमआईएमएस सीईटी की वेबसाइट nmimscet.in पर जाएं।
- उम्मीदवार 'अप्लाई नॉउ’ पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके कैंडिडेट लॉगिन करें।
- एनएमआईएमएस सीईटी 2024 आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- एनएमआईएमएस सीईटी 2024 आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
NMIMS CET 2024: परीक्षा पैटर्न
एनएमआईएमएस सीईटी 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 120 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर के लिए नेगेटिव अंक नहीं काटा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम