एनएमसी ने बाढ़ प्रभावित राज्यों में पीजी मेडिकल छात्रों को डीआरपी प्रशिक्षण के तहत तैनात करने के दिए निर्देश
Abhay Pratap Singh | September 7, 2025 | 03:30 PM IST | 2 mins read
स्नातकोत्तर चिकित्सा छात्रों के लिए जिला रेजीडेंसी कार्यक्रम (DRP) क्षेत्र स्तर पर लोगों की स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को समझने का अवसर प्रदान करता है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उत्तरी राज्यों में भारी वर्षा जारी रहने के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्नातकोत्तर (PG) मेडिकल छात्रों को तैनात करने का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा कि चल रहे राहत उपायों के तहत स्वास्थ्य पेशेवरों की तत्काल आवश्यकता है।
एनएमसी ने स्नातकोत्तरों के लिए जिला रेजीडेंसी कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे आवश्यकतानुसार डीआरपी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों की पोस्टिंग करें। स्नातकोत्तर चिकित्सा छात्रों के लिए जिला रेजीडेंसी कार्यक्रम (डीआरपी) क्षेत्र स्तर पर लोगों की स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को समझने का अवसर प्रदान करता है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “यह पहल न केवल जमीनी स्तर पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी, बल्कि युवा चिकित्सा पेशेवरों को आपदा प्रतिक्रिया, सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रबंधन और सामुदायिक सेवा में सार्थक अनुभव प्राप्त करने का अवसर भी देगी। इसके साथ ही यह उनके समग्र प्रशिक्षण को और बेहतर बनाएगी।”
नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना में आगे कहा कि, गृह मंत्रालय ने भी उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की अपील की है, और कई स्नातकोत्तर डॉक्टरों ने स्वेच्छा से अपनी सेवाएं देने की इच्छा व्यक्त की है।
सीखने और सेवा दोनों के अद्वितीय अवसर को ध्यान में रखते हुए एनएमसी ने इसे स्नातकोत्तर प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण घटक माना है। इसके अनुसार, उत्तरी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बाढ़/आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्नातकोत्तर मेडिकल छात्रों की तैनाती को जिला रेजिडेंसी कार्यक्रम प्रशिक्षण का हिस्सा माना जाएगा।
देश के उत्तरी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और दिल्ली लगातार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते हुए भारी नुकसान से जूझ रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर गई है, जिससे आवासीय कॉलोनियों में बाढ़ आ गई है और परिवहन एवं आवश्यक सेवाएं बाधित हो गई हैं।
अगली खबर
]Punjab School News: पंजाब में कल से खुलेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने जारी किए निर्देश
राज्य के शिक्षा मंत्री बैंस ने आधिकारिक घोषणा में कहा कि, राज्य के सभी सरकारी, निजी एवं सहायता प्राप्त स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 8 सितंबर से सामान्य रूप से खुलेंगे
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच