NIOS Class 12th Result 2026: एनआईओएस कक्षा 12 का परिणाम results.nios.ac.in पर जारी, पुनर्मूल्यांकन तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | June 5, 2026 | 12:00 PM IST | 1 min read
एनआईओएस कक्षा 12वीं परिणाम 2026 में प्राप्त अंकों की पुनर्जांच/ पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्र 10 जून से 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in के माध्यम से अपना एनआईओएस कक्षा 12वीं का परिणाम 2026 जांच सकते हैं।
एनआईओएस क्लास 12 ऑनलाइन मार्कशीट 2026 डाउनलोड करने के लिए नामांकन संख्या और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। संस्थान की ओर से एनआईओएस सीनियर सेकेंडरी 2026 परीक्षा 10 अप्रैल से 6 मई तक आयोजित की गई थी।
छात्रों को अपने अंकों की पुनर्जांच और पुनर्मूल्यांकन का मौका भी दिया गया है। इसके लिए 10 जून से 25 जून तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। रीचेकिंग के लिए प्रति विषय 400 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि पुनर्मूल्यांकन के लिए 1000 रुपये (प्रति सब्जेक्ट) देना होगा।
एनआईओएस 12वीं परिणाम में सुधार के लिए आवेदन सीनियर सेकेंडरी सार्वजनिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर किया जाना चाहिए। प्रत्येक सुधार के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा। किसी भी प्रश्न के लिए rcell@nios.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पाठ्यक्रमों की सार्वजनिक परीक्षा के विषयों में सुधार के लिए https://sdmis.nios.ac.in पर लॉगिन करना होगा और ‘आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
NIOS 12th Result 2026 scorecard: डाउनलोड प्रक्रिया
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एनआईओएस 12वीं का परिणाम 2026 ऑनलाइन देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाएं ।
- “सार्वजनिक परीक्षा परिणाम” लिंक पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के लिए अपना नामांकन नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
- एनआईओएस 12वीं का रिजल्ट 2026 डाउनलोड करें।
अगली खबर
]University of Liverpool: लीवरपूल विश्वविद्यालय बेंगलुरु में खोलेगा अपना परिसर, शिक्षा मंत्रालय से मिली मंजूरी
भारत में लिवरपूल विश्वविद्यालय परिसर खुलने से द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा मिलने तथा छात्रों के लिए शैक्षिक अवसरों का विस्तार होने एवं अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग गहरा होने की उम्मीद है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल