NIMCET 2025 Answer Key: निमसेट आंसर की, प्रश्न पत्र nimcet.admissions.nic.in पर जारी, कल दर्ज करें आपत्ति
Santosh Kumar | June 12, 2025 | 11:21 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार 13 जून शाम 5 बजे तक निमसेट 2025 आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवार आंसर की से संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) तिरुचिरापल्ली ने आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in पर निमसेट 2025 की प्रोविजनल आंसर की और प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। संस्थान ने उम्मीदवार को आंसर की में विसंगति होने पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया है। निमसेट आंसर की, प्रश्न पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
उम्मीदवार कल यानी 13 जून शाम 5 बजे तक निमसेट 2025 आंसर की पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार निमसेट 2025 आंसर की और प्रश्न पत्र की मदद से अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं।
NIMCET 2025 Result Date: निमसेट 2025 रिजल्ट डेट
इसके बाद संस्थान 27 जून को शाम 5 बजे निमसेट 2025 का परिणाम घोषित कर सकता है। एनआईटी तिरुचिरापल्ली ने 8 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक कंप्यूटर आधारित निमसेट 2025 परीक्षा का आयोजन किया।
निमसेट में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए 4 विकल्प दिए गए थे, जिनमें से एक सही था। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कुल अंकों में से 25 प्रतिशत अंक काटे जाएंगे।
NIMCET Answer Key 2025: निमसेट आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से निमसेट 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपज पर निमसेट 2025 लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज खुलेगा यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- निमसेट 2025 आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- यदि आंसर की में विसंगति है तो अपनी आपत्ति दर्ज करें।
निमसेट 2025 आंसर की, प्रश्न पत्र डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई/समस्या के मामले में, उम्मीदवारों को helpdesk.nimcet25@nitt.edu पर एक ई-मेल भेजना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]JEECUP 2025 Answer Key (Out) Live: जीकप यूपी पॉलिटेक्निक आंसर की जारी @jeecup.admissions.nic.in; रिजल्ट डेट
इस लिंक के जरिए छात्र अपने जीकप आंसर की 2025 को डाउनलोड कर सकेंगे। जीकप 2025 परीक्षा 5 से 13 जून तक आयोजित की जा रही है। जीकप 2025 आंसर की, रिस्पॉन्स शीट से जुड़ी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल