NIMCET 2025 Admit Card: निमसेट एडमिट कार्ड nimcet.admissions.nic.in पर जारी, 8 जून को होगा एग्जाम
Santosh Kumar | June 3, 2025 | 10:24 AM IST | 2 mins read
निमसेट एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि और समय तथा परीक्षा से संबंधित निर्देश शामिल हैं।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) तिरुचिरापल्ली ने निमसेट 2025 के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 3 जून को जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार निमसेट की आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in पर जाकर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। निमसेट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने की विंडो 8 जून 2025 दोपहर 12 बजे तक एक्टिव रहेगी।
निमसेट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। निमसेट 2025 परीक्षा 8 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
NIMCET 2025 Admit Card: निमसेट एग्जाम पैटर्न
निमसेट एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि और समय तथा परीक्षा से संबंधित निर्देश शामिल हैं। अभ्यर्थी समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें तथा उसमें दी गई जानकारी अवश्य जांच लें।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे वैध फोटो आईडी प्रूफ लाना आवश्यक है। बिना इसके उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
निमसेट में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए 4 विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से एक सही होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कुल अंकों में से 25 प्रतिशत अंक काटे जाएंगे।
Also read MAH CET Result 2025: एमएएच सीईटी नर्सिंग, एमसीए, बीपीएड, एमपीएड रिजल्ट cetcell.mahacet.org पर जारी
NIMCET Admit Card 2025: निमसेट एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से निमसेट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपज पर निमसेट 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज खुलेगा यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- निमसेट 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें अपने विवरण की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।
उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई/समस्या के मामले में, उम्मीदवारों को helpdesk.nimcet25@nitt.edu पर ई-मेल भेजना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल