NIFTEE 2026 Result: निफ्ट प्रवेश परीक्षा रिजल्ट exams.nta.nic.in/niftee पर जारी
Saurabh Pandey | March 20, 2026 | 03:48 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर इत्यादि कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए निफ्ट प्रवेश परीक्षा (NIFTEE) आयोजित की जाती है।
Download FREE NIFT sample papers to practice exam-level questions, understand the latest pattern, improve speed, accuracy and boost your NIFT preparation.
Download Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने निफ्ट प्रवेश परीक्षा (NIFTEE) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके NIFTEE 2026 प्रवेश पोर्टल पर जाकर अपने परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बी.एफ.टेक कार्यक्रम के परिणाम उचित समय पर अलग से घोषित किए जाएंगे। अनुचित साधनों का प्रयोग करने के कारण दो उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है।
NIFT 2027: Syllabus | Sample Papers | Sketching Practice | Design Principles
NIFT 2027: 500+ Fashion GK Questions | Design Thinking, Problem solving
NIFT 2026: Spot Round Seat Allotment | Round 2 Seat Allotment Link
NIFT Campuses Accepting CMR Between: 100 to 1000 | 1000 to 1500 | 2000 to 5000
निफ्ट प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगे। बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी कार्यक्रम के लिए फाइनल रिजल्ट अलग से बाद में घोषित किया जाएगा, क्योंकि इस कार्यक्रम के लिए चरण-2 परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है।
निर्धारित मानदंडों के अनुसार, उम्मीदवारों को 1:4 के अनुपात में (एक सीट पर चार उम्मीदवार) श्रेणीवार शॉर्टलिस्ट किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों के मामले में, शॉर्टलिस्टिंग इस अतिरिक्त शर्त के साथ की गई है कि उन्हें अपनी संबंधित श्रेणी के कट-ऑफ अंकों का कम से कम 50% प्राप्त करना अनिवार्य है।
NIFTEE 2026 Result: स्कोरकार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- आवेदन संख्या
- जन्म तिथि
- श्रेणी
- आवेदित कार्यक्रम
- अनुभागवार प्राप्त अंक
- कुल अंक
- दूसरे चरण के लिए चयन की स्थिति
- प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण के लिए निर्देश
Also read IIT JAM 2026 Result: आईआईटी जैम रिजल्ट jam2026.iitb.ac.in पर जारी, स्कोरकार्ड डेट जानें
प्रत्येक उम्मीदवार की स्थिति ऑनलाइन प्रदर्शित की जा रही है-
- बैचलर ऑफ डिज़ाइन - परीक्षा के लिए चयनित / चयनित नहीं
- मास्टर कार्यक्रम (एम. डिज़ाइन, एम. एफ.एम., एम.एफ.टेक.) - व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए चयनित / चयनित नहीं
- बैचलर ऑफ डिज़ाइन (लेटरल एंट्री) - स्टूडियो परीक्षा एवं साक्षात्कार के लिए चयनित / चयनित नहीं
- बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (लेटरल एंट्री) - तकनीकी क्षमता परीक्षा एवं साक्षात्कार के लिए चयनित / चयनित नहीं
NIFTEE 2026: परीक्षा कब हुई थी?
बैचलर ऑफ डिजाइन, बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ डिजाइन, मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट, मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी तथा लेटरल एंट्री कार्यक्रमों के लिए चरण-1 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को देश के 97 नगरों में स्थित 129 परीक्षा केन्द्रों पर हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में किया गया। इस कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित परीक्षा अथवा लेखन आधारित परीक्षा पद्धति से आयोजित की गई।
अगली खबर
]IIM Lucknow Convocation 2026: आईआईएम लखनऊ का 40वां दीक्षांत समारोह आयोजित, 807 छात्रों को दी गई डिग्रियां
मुख्य अतिथि संजीव बजाज ने कहा कि वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्था, तकनीक और भू-राजनीति में गहरे संरचनात्मक बदलाव हो रहे हैं, जिनके बीच संतुलित और समझदारी भरा मार्ग अपनाना आवश्यक है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’