NID DAT 2025 Admit Card: एनआईडी डीएटी एडमिट कार्ड admissions.nid.edu पर जारी, 5 जनवरी को परीक्षा
Saurabh Pandey | December 23, 2024 | 03:42 PM IST | 2 mins read
एनआईडी डीएटी 2025 एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नई दिल्ली : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) ने बैचलर ऑफ डिजाइन (बीडेस) और मास्टर ऑफ डिजाइन (एमडेस) प्रोग्राम्स के लिए डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (डीएटी) का एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो एनआईडी डीएटी 2025 में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनआईडी डीएटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपना पंजीकृत ईमेल आईडी और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
एनआईडी डीएटी 2025 एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एनआईडी डीएटी एडमिट कार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तारीख और समय, उम्मीदवार के हस्ताक्षर और परीक्षा केंद्र का पता जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं।
NID DAT 2025 Admit Card: परीक्षा तिथि
शेड्यूल के अनुसार, एनआईडी डीएटी 2025 प्रारंभिक परीक्षा 5 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। एनआईडी डीएटी दो चरणों में- प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है। प्रवेश परीक्षा एनआईडी के विभिन्न परिसरों में स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
NID DAT 2025: बीडीएस-एमडीएस कार्यक्रम के लिए वेटेज
बीडीएस कार्यक्रम के लिए डीएटी प्रीलिम्स के लिए वेटेज 40% और डीएटी मेन्स के लिए 60% होगा। एमडीएस कार्यक्रम के लिए डीएटी प्रीलिम्स के लिए वेटेज 30%, स्टूडियो टेस्ट के लिए 40% और पर्सनल इंटरव्यू के लिए 30% होगा।
एनआईडी के विभिन्न परिसरों में स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आवश्यक है। दोनों चरणों के परिणाम एनआईडी के प्रतिष्ठित डिजाइन पाठ्यक्रमों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करेंगे।
Also read IIT Kanpur: आईआईटी कानपुर ने प्लेसमेंट सीजन के पहले फेज के अंत में प्राप्त किए 1,109 ऑफर
NID DAT 2025 Admit Card: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाएं।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक विंडो खुलेगी, जहां अपनी ईमेल आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब आपका आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- DAT प्रीलिम्स एडमिट कार्ड चेक कर डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी