NID BDes Mains 2024 Admit Card: एनआईडी बीडिज मेन्स एडमिट कार्ड admissions.nid.edu पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Santosh Kumar | April 15, 2024 | 11:13 AM IST | 1 min read
आधिकारिक समय सारिणी के अनुसार, एनआईडी डीएटी बीडिज मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम 21 मई, 2024 को घोषित किया जाएगा।
Students preparing for NID 2026 can access this study material for both prelims and mains. Download now to strengthen your preparation and boost your chances of success.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) द्वारा बीडिज पाठ्यक्रमों के लिए डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (डीएटी) 2024 मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे एनआईडी की आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाकर एनआईडी डीएटी बीडिज मेन्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
New: NID DAT 2026 BDes Prelims Questions | NID Studio Test vs NIFT Situation Test
Studio Test: Model-Making & Material Handling | Sketching & Visualization
Studio Test: Thematic Appreciation & Story Boarding | Psychometric & Sensory Evaluation
Studio Test: Sample Questions | Environmental & General Awareness | Practice Ques.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकृत ईमेल आईडी और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। NID BDes Mains Admit Card Download करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है। बता दें कि एनआईडी बीडिज डीएटी मुख्य परीक्षा इस साल 27 और 28 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
NID DAT BDes Mains Exam में स्टूडियो टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हैं। स्टूडियो टेस्ट व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से उम्मीदवारों के व्यावहारिक कौशल, समस्या-समाधान क्षमताओं और रचनात्मकता का मूल्यांकन करने पर केंद्रित हैं। जबकि व्यक्तिगत साक्षात्कार बीडिज पाठ्यक्रमों के लिए उसकी उपयुक्तता का मूल्यांकन करने के लिए डिजाइन, अनुभव और संचार कौशल पर उम्मीदवार के विचारों पर आधारित है।
Also read NID DAT BDes Prelims Result 2024: एनआईडी डीएटी बीडेस प्रीलिम्स रिजल्ट admissions.nid.edu पर जारी
NID BDes Mains 2024 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार एनआईडी बीडिज मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाएं।
- होमपेज पर, B.Des DAT Mains Admit Card 2024-25 Link पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां पंजीकृत ईमेल आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
- NID BDes Mains Admit Card स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसकी जांच करें और परीक्षा में उपस्थित होने के लिए डाउनलोड करें।
अगली खबर
]MP Board 10th, 12th Result Live: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट, 12वीं का रिजल्ट mpbse.nic.in पर चेक करें
नतीजे जारी होने के बाद छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं। MP 10th, 12th Result 2024 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी