NICL AO Final Result 2025: एनआईसीएल एओ फाइनल रिजल्ट nationalinsurance.nic.co.in पर जारी, 263 कैंडिडेट चयनित
Abhay Pratap Singh | January 7, 2026 | 09:21 AM IST | 2 mins read
एनआईसीएल एओ मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रिक्तियों की संख्या और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर तैयार की गई है।
नई दिल्ली: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने प्रशासनिक अधिकारी (AO) (सामान्यज्ञ और विशेषज्ञ) स्केल 1 भर्ती 2024-25 के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। एआईसीएल एओ फाइनल रिजल्ट 2025 में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर अस्थाई रूप से कुल 263 कैंडिडेट का चयन किया गया है।
एनआईसीएल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर 2025 फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। एनआईसीएल एओ 2025 फाइनल रिजल्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों का नाम और रोल नंबर सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं।
एनआईसीएल एओ अंतिम परिणाम में चयनित उम्मीदवारों को एनआईसीएल द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार चिकित्सा परीक्षा में उपस्थित होना होगा। चिकित्सा और अंतिम सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, कंपनी नियुक्ति पत्र जारी करेगी। इन पत्रों में तैनाती का स्थान, रिपोर्टिंग तिथि और आगे के निर्देश जैसी जानकारी शामिल होगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “चिकित्सा परीक्षा के बारे में ईमेल और एसएमएस के माध्यम से सूचना व्यक्तिगत अभ्यर्थियों को भेजी जाएगी। इसके लिए उचित समय पर कंपनी की वेबसाइट पर नोटिस भी जारी कर दी जाएगी। चिकित्सा परीक्षा में शामिल होने के लिए यात्रा खर्च का भुगतान नहीं किया जाएगा।”
एनआईसीएल ने कहा, यदि भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में कोई अभ्यर्थी पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करता है या उसने कोई गलत/ झूठी/ अपूर्ण जानकारी दी है तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनत अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनआईसीएल रिक्रूटमेंट पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
NICL Administrative Officer Final Result 2025: डाउनलोड करें
एनआईसीएल एओ फाइनल रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एनआईसीएल की वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘रिक्रूटमेंट’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, ‘एओ (जनरलिस्ट एवं स्पेशलिस्ट) भर्ती 2024-25’ लिंक पर क्लिक करें।
- एओ स्केल 1 फाइनल रिजल्ट पीडीएफ पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट Ctrl+F की सहायता से रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’