NIACL AO Admit Card 2025: एनआईएसीएल एओ एडमिट कार्ड newindia.co.in पर जारी, प्रारंभिक परीक्षा 14 सितंबर को
Abhay Pratap Singh | September 10, 2025 | 06:19 PM IST | 1 min read
एनआईएसीएल एओ 2025 कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने प्रशासनिक अधिकारी (AO) भर्ती 2025 के अंतर्गत प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार एनआईएसीएल एओ फेज 1 एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
एनआईएसीएल एओ 2025 कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनआईएसीएल एओ एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर/ पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
एनआईएसीएल एओ 2025 प्री एग्जाम 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से एनआईएसीएल में प्रशासनिक अधिकारी के कुल 550 पदों को भरा जाएगा।
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। एडमिट कार्ड 2025 में किसी भी तरह की विसंगति होने पर उम्मीदवारों को तुरंत एनआईएसीएल को इसकी सूचना देनी चाहिए।
एनआईएसीएल एओ भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार को शामिल किया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए एनआईएसीएल की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NIACL AO Admit Card 2025 Link: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनआईएसीएल एओ एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनआईएसीएल की वेबसाइट www.newindia.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर “रिक्रूटमेंट” टैब पर क्लिक करें।
- “NIACL AO एडमिट कार्ड 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार