Trusted Source Image

NHPC JE Result 2025: एनएचपीसी जूनियर इंजीनियर रिजल्ट nhpcindia.com पर जारी, आगे की प्रक्रिया जानें

Abhay Pratap Singh | January 8, 2026 | 12:39 PM IST | 1 min read

NHPC: एनएचपीसी जेई मेरिट लिस्ट 2025 में चयनित उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन 21 जनवरी से 23 जनवरी, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

एनएचपीसी जेई 2025 परीक्षा 29 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एनएचपीसी जेई 2025 परीक्षा 29 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC) ने विज्ञापन संख्या NH/RECTT./04/2025 के तहत जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। एनएचपीसी जेई मेरिट लिस्ट 2025 में शॉर्टलिस्ट कुल 232 उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण दस्तावेज सत्यापन (DV) में शामिल होने के लिए पात्र हैं।

एनएचपीसी जूनियर इंजीनियर रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। एनएचपीसी जेई मेरिट लिस्ट पीडीएफ में डीवी के लिए चयनित अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।

NHPC JE Result 2025 PDF Download: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनएचपीसी जेई रिजल्ट 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एनएचपीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.nhpcindia.com पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘करियर’ टैब के भीतर ‘करंट नोटिफिकेशन’ पर क्लिक करें।
  • अब, ‘NH/Recruitment/04/2025’ पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  • Ctrl+F की सहायता से अपना रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड करें।

Also readBHEL Artisan Admit Card 2026: बीएचईएल आर्टिसन एडमिट कार्ड careers.bhel.in पर जारी, री-एग्जाम 12 जनवरी को

एनएचपीसी जेई 2025 परीक्षा 29 अक्टूबर 2025 को सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माधयम से कुल 248 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें जेई (सिविल), जेई (इलेक्ट्रिकल), जेई (मैकेनिकल), जेई (इलेक्ट्रिकल एंड कंट्रोल), सुपरवाइजर (आईटी) और सीनियर अकाउंटेंट के पद शामिल हैं। अधिक जनकारी के लिए nhpcindia.com/welcome/job पर विजिट करें।

NHPC Junior Engineer DV Schedule: दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 10.00 बजे है। नीचे सारणी में कैंडिडेट एनएटपीसी जेई डीवी शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:

पद का नामदस्तावेज सत्यापन तिथिदस्तावेज सत्यापन स्थल
जेई (सिविल)21 और 22 जनवरी, 2206

ग्राउंड फ्लोर हॉल,

नीर शक्ति सदन,

एनएचपीसी ऑफिस कॉम्प्लेक्स,

सेक्टर-33, फरीदाबाद,

हरियाणा

जेई (इलेक्ट्रिकल)22 जनवरी, 2026
जेई (मैकेनिकल)
23 जनवरी, 2026
जेई (इलेक्ट्रिकल एंड कंट्रोल)
23 जनवरी, 2026
सुपरवाइजर (आईटी)
23 जनवरी, 2026
सीनियर अकाउंटेंट
23 जनवरी, 2026


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications