NFAT 2025 Answer Key: नेशनल फॉरेंसिक एडमिशन टेस्ट आंसर की nfsu.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | June 30, 2025 | 03:45 PM IST | 1 min read
एनएफएटी 2025 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (NFSU) ने नेशनल फॉरेंसिक एडमिशन टेस्ट 2025 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। सभी स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रमों के लिए नेशनल फॉरेंसिक एडमिशन टेस्ट 2025 में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nfsu.ac.in पर जाकर एनएफएटी 2025 आंसर की जांच सकते हैं।
नेशनल फॉरेंसिक एडमिट टेस्ट 2025 आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में बीटेक-एमटेक (CSE), बीएससी-एमएससी (फोरेंसिक साइंस), बीएससी (क्रिमिनोलॉजी एंड फोरेंसिक साइंस) और एकीकृत बीबीए-एमबीए सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए जारी किया गया है। एनएफएटी 2025 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
एनएफएटी 2025 उत्तर कुंजी की सहायता से अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। एनएफएटी 2025 अंकन योजना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई (0.25) अंक काटा जाएगा। एनएफएटी परीक्षा का माध्यम सीबीटी मोड था।
एनएफएटी प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2025 पर प्राप्त आपत्तियों के आधार पर एनएफएटी 2025 फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। NFSU का एक विशेषज्ञ पैनल छात्रों द्वारा उठाई गई चुनौतियों की पुष्टि और एनएफएटी फाइनल आंसर की 2025 तैयार करेगा।
एनएफएटी 2025 परीक्षा 28 और 29 जून को कई पालियों में आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
NFAT Provisional Answer Key 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आसानी से एनएफएटी 2025 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट nfsu.ac.in/admission पर जाएं।
- फिर, “एनएएफटी प्रश्न पत्र कुंजी” लिंक पर क्लिक करें।
- प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
- अपने पाठ्यक्रम के अनुसार उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
अगली खबर
]SSC JE Notification(Out) Live: एसएससी जेई नोटिफिकेशन जारी @ssc.gov.in, रजिस्ट्रेशन शुरू, एग्जाम डेट, सिलेबस
एसएससी जेई एग्जाम 2025 के माध्यम से जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल & मैकेनिकल) के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल