गुजरात पीजीसीईटी एडमिट कार्ड 2025 जल्द ही आधिकारिक पोर्टल acpc.gujarat.gov.in/me-mtech-courses पर जारी किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | June 27, 2025 | 01:49 PM IST
नई दिल्ली: एडमिशन कमीशन फॉर प्रोफेशनल कोर्स (ACPC) ने गुजरात पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 (Gujarat PGCET 2025) के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, एमई, एमटेक, एमप्लान और एमफॉर्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए गुजरात पीजीसीईटी परीक्षा 5 और 6 जुलाई को कराई जाएगी।
गुजरात पीजीसीईटी 2025 एग्जाम शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट gujacpc.admissions.nic.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। एसीपीसी ने बताया कि गुजरात पीजीसीईटी एडमिट कार्ड 2025 जल्द ही आधिकारिक पोर्टल acpc.gujarat.gov.in/me-mtech-courses पर जारी किया जाएगा, जिसे यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।
गुजरात पीजी 2025 परीक्षा एलडीसीई, अहमदाबाद, एमएसयू, बड़ौदा, जीईसी, राजकोट और जीईसी, सूरत में आयोजित की जाएगी। गुजरात पीजीसीईटी 2025 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रश्न पत्र में कुल 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। गुजरात पीजीसीईटी 2025 प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन/ पेपर-पेन मोड मोड में 100 मिनट की अवधि में कराई जाएगी।
गुजरात पीजीसीईटी स्कोर का उपयोग पीजी इंजीनियरिंग, प्लानिंग, फार्मेसी पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों को भरने के लिए किया जाता है। गुजरात पीजीसीईटी परीक्षा 2025 से संबंधित अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर एसीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Also readDU: डीयू और लीड्स विश्वविद्यालय ने साइन किया एमओयू, रिसर्च एंड एक्सचेंज मोबिलिटी को करेंगे प्रमोट
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में गुजरात पीजीसीईटी 2025 परीक्षा कार्यक्रम जांच सकते हैं:
ग्रुप | फील्ड | परीक्षा तिथि एवं समय |
---|---|---|
1 |
|
|
2 |
|
|
3 |
|
|
4 |
|
|
5 |
|
|