NEST 2025 Admit Card: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट एडमिट कार्ड nestexam.in पर जारी, 22 जून को होगा एग्जाम
Santosh Kumar | June 4, 2025 | 05:55 PM IST | 2 mins read
नेस्ट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर या लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।
Candidates can download NEST Question/Sample Papers from here.
Download Nowनई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, भुवनेश्वर और मुंबई विश्वविद्यालय के यूएम-डीएई सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंसेज ने 4 जून, 2025 को नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (नेस्ट) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर जाकर एनईएसटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
शेड्यूल के अनुसार, नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 2025 परीक्षा 22 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नेस्ट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर या लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट करना जरूरी है।
NEST 2025 Admit Card: नेस्ट एडमिट कार्ड विवरण
नेस्ट एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता और महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवारों इसमें विवरण की जांच करनी चाहिए और कोई विसंगति मिलती है, तो उन्हें तुरंत अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ कोई वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या कॉलेज आईडी कार्ड लाना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
NEST 2025 Exam Pattern: नेस्ट 2025 एग्जाम पैटर्न
उम्मीदवारों को नेस्ट 2025 परीक्षा के दिन से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की अनुमति नहीं है।
नेस्ट परीक्षा के जरिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईएसईआर), भुवनेश्वर और मुंबई यूनिवर्सिटी, न्यूक्लियर डिपार्टमेंट में एमएससी बायोलॉजी, केमिस्ट्री, गणित और फिजिक्स में एडमिशन मिलता है।
नेस्ट पेपर 2025 अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगा। परीक्षा में 4 सेक्शन बायोलॉजी, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स और फिजिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में कुल 80 प्रश्न होंगे, जिनके लिए अधिकतम 240 अंक निर्धारित किए गए हैं।
अगली खबर
]आईआईटी मद्रास कल आयोजित करेगा 'डेमो डे'; जेईई उम्मीदवारों से मिलेंगे संकाय और पूर्व छात्र
यह बैठक 'डेमो डे' कार्यक्रम के तहत हो रही है। इसमें छात्र आईआईटी मद्रास के वर्तमान छात्रों, प्रोफेसरों और पूर्व छात्रों से बातचीत कर सकेंगे। देश भर के कई शहरों में 'डेमो डे' का आयोजन किया जा रहा है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल