Trusted Source Image

आईआईटी मद्रास कल आयोजित करेगा 'डेमो डे'; जेईई उम्मीदवारों से मिलेंगे संकाय और पूर्व छात्र

Santosh Kumar | June 4, 2025 | 04:46 PM IST | 2 mins read

डेमो डे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र हाल के परिवर्तनों, जैसे कि नए पाठ्यक्रमों की शुरूआत, के बारे में स्पष्टीकरण भी मांग सकते हैं।

Back

JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)

Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.

Try Now
आईआईटी मद्रास 'डेमो डे' भौतिक रूप से और ऑनलाइन दोनों तरह से आयोजित किए जा रहे हैं। (इमेज-आधिकारिक)
आईआईटी मद्रास 'डेमो डे' भौतिक रूप से और ऑनलाइन दोनों तरह से आयोजित किए जा रहे हैं। (इमेज-आधिकारिक)

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के प्रोफेसर और पूर्व छात्र कल yaani 5 जून, 2025 को दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में जेईई उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों से मिलेंगे। यह बैठक 'डेमो डे' कार्यक्रम के तहत हो रही है। इसमें छात्र आईआईटी मद्रास के वर्तमान छात्रों, प्रोफेसरों और पूर्व छात्रों से बातचीत कर सकेंगे। देश भर के कई शहरों में 'डेमो डे' का आयोजन किया जा रहा है।

ये कार्यक्रम भौतिक रूप से और ऑनलाइन दोनों तरह से आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली के अलावा, आईआईटी मद्रास के ये 'डेमो डे' कार्यक्रम मुंबई, बेंगलुरु, जयपुर, विजयवाड़ा और हैदराबाद में भी आयोजित किए जाएंगे।

भाग लेने के लिए पंजीकरण करें

इच्छुक जेईई अभ्यर्थी जो भाग लेना चाहते हैं, वे वेबसाइट askiitm.com/demo-day पर पंजीकरण कर सकते हैं। डेमो डे कार्यक्रमों के माध्यम से, छात्र हाल के परिवर्तनों, जैसे कि नए पाठ्यक्रमों की शुरूआत, पर स्पष्टीकरण भी मांग सकते हैं।

संस्थान ने पिछले साल शुरू किए गए बीटेक इन एआई और डेटा एनालिटिक्स के अलावा दो नए बीटेक कार्यक्रम - कम्प्यूटेशनल इंजीनियरिंग और मैकेनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग शुरू किए हैं।

Also readIIT Madras: आईआईटी मद्रास ने लेटेस्ट टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट पर केंद्रित दो नए बीटेक कार्यक्रम शुरू किए

7 और 8 जून को कैंपस में आयोजन

आईआईटी मद्रास के निदेशक वी कामकोटि ने कहा, "उम्मीदवार हमारे पास आएं और परिसर को देखें, और जानें कि इतने वर्षों से एनआईआरएफ में संस्थान को नंबर 1 स्थान क्यों मिला है और हमें सर्वश्रेष्ठ क्यों कहा जाता है।"

2022 और 24' के बीच देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित आईआईटी मद्रास डेमो डेज में 5,000 से अधिक छात्र और अभिभावक शामिल हुए। डेमो डे आस्कआईआईटीएम पहल का हिस्सा है, जिसे छात्रों द्वारा विकसित किया गया है।

आईआईटी मद्रास 7 और 8 जून को अपने कैंपस में 150 छात्रों और अभिभावकों की मेजबानी करेगा। जो छात्र कैंपस में नहीं आ सकते, वे संस्थान के किसी भी बाहरी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications