NEET UG Registration 2026: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन के लिए 2 दिन शेष, जल्द करें आवेदन; करेक्शन विंडो डेट जानें
Abhay Pratap Singh | March 6, 2026 | 04:49 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2026 आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका भी दिया जाएगा।
नई दिल्ली: नीट यूजी (NEET UG) 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो दो दिन बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा बंद कर दी जाएगी। स्नातक चिकित्सा कार्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 8 मार्च (रात 09:00 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद नीट यूजी करेक्शन विंडो 10 से 12 मार्च तक खुली रहेगी। इस दौरान आवेदक अपने आवेदन पत्र में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2026 विंडो 8 फरवरी से सक्रिय है। शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 8 मार्च (रात 11:50 बजे) निर्धारित की गई है।
नीट यूजी 2026 पंजीकरण शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों 1700 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल को 1600 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ थर्ड जेंडर को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, भारत के बाहर के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम में 9500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
एनटीए ने कहा, ‘कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपना एप्लीकेशन फॉर्म डेडलाइन से पहले पूरा करके जमा कर दें और फाइनल सबमिशन से पहले विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें। किसी भी सहायता या स्पष्टीकरण के लिए ईमेल आईडी neetug2026@nta.ac.in और हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं।’
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है। नीट यूजी हिंदी और अंग्रेजी सहित कुल 13 भाषाओं में कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नीट यूजी 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
NEET UG 2026 Registration Last Date: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट नीट यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोज करें और फीस जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल