NEET UG Re-exam Result 2024: नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट आज होगा जारी, डाउनलोड लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | June 30, 2024 | 11:23 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी परीक्षा 2024 में समय की हानि से प्रभावित 1,563 अभ्यर्थियों के लिए 23 जून को दोबारा नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आज यानी 30 जून को नीट री-एग्जाम 2024 रिजल्ट जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाकर नीट यूजी पुनः परीक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट यूजी परीक्षा 2024 में समय की हानि से प्रभावित 1,563 अभ्यर्थियों के लिए 23 जून को दोबारा नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई थी। मेडिकल काउंसलिंग (MCC) द्वारा अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए स्नातक मेडिकल काउंसलिंग 6 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है।
नीट यूजी पुन: परीक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी। इससे पहले, एनटीए ने नीट यूजी आंसर की जारी की थी, जिसके खिलाफ 29 जून रात 11:00 बजे तक आपत्तियां मांगी गई थी।
इस साल, 5 मई को आयोजित यूजी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में 24 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए। नीट परीक्षा में सात केंद्रों पर 1,563 उम्मीदवारों को गलत प्रश्नपत्र वितरित किए जाने की वजह से समय की हानि हुई, उसकी भरपाई के लिए एनटीए ने ग्रेस मार्क्स देने का फैसला किया। हालाँकि, बाद में इसे वापस ले लिया गया।
नीट यूजी परीक्षा से जुड़े ग्रेस मार्क्स और अन्य अनियमितताओं के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र ने बताया कि इन उम्मीदवारों को दिए गए ग्रेस मार्क्स रद्द कर दिए जाएंगे। इन उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने का एक और मौका दिया जाएगा।
NEET UG Counselling 2024: काउंसलिंग
एमसीसी 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा सीटों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों (एएमयू, बीएचयू, डीयू और जामिया मिलिया में दंत चिकित्सा संकाय) की सभी सीटों के साथ-साथ कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) और सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज पुणे के तहत कॉलेजों की सीटों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग आयोजित कर रहा है। काउंसलिंग कार्यक्रम जल्द ही mcc.nic.in पर जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार