NEET UG Re-Exam 2026: एनटीए ने जारी की नीट एग्जाम सेफ्टी एडवाइजरी, व्हाट्सएप पर भी मिलेगी परीक्षा की जानकारी
Saurabh Pandey | June 19, 2026 | 11:45 AM IST | 3 mins read
एनटीए 21 जून 2026 की नीट यूजी री-परीक्षा के लिए वैरिफाइड व्हाट्सएप (+91 78279 80287), 'NICPEP' एसएमएस आईडी और ऑफिशियल ईमेल से सीधे केंद्र और एडमिट कार्ड के अपडेट भेज रहा है।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रविवार, 21 जून 2026 को होने वाली नीट यूजी री- एग्जाम के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट और सेंटर की जानकारी अब सीधे उम्मीदवारों के व्हाट्सएप, एसएमएस और ईमेल पर भेजी जा रही है। इसके साथ ही एनटीए ने छात्रों को साइबर धोखाधड़ी और फर्जी खबरों से बचाने के लिए एक विस्तृत सुरक्षा गाइडलाइन भी जारी की है, ताकि छात्र किसी भी तरह के भ्रम या झांसे में न आएं।
एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़े ब्रॉडकास्ट संदेश केवल एनटीए के आधिकारिक और सत्यापित व्हाट्सएप नंबर +91 78279 80287 से ही भेजे जा रहे हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे संदेश मिलने पर प्रोफाइल नेम "National Testing Agency" के साथ लगे ब्लू टिक को जरूर चेक करें। एनटीए ने चेतावनी दी है कि बिना ब्लू टिक वाले किसी भी अन्य नंबर से आने वाले संदेश फर्जी हो सकते हैं, भले ही उस पर एनटीए का नाम या लोगो क्यों न लगा हो। यह केवल एक ब्रॉडकास्ट चैनल है, इसलिए एनटीए कभी भी आपसे रिप्लाई करने, ओटीपी या निजी विवरण साझा करने, या किसी भी तरह का भुगतान करने के लिए नहीं कहेगा।
एसएमएस और ईमेल के लिए ऑफिशियल सेंडर आईडी
व्हाट्सएप के अलावा एनटीए छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रिमाइंडर एसएमएस और ईमेल भी भेज रहा है। संदेश असली है या फर्जी, इसकी पहचान के लिए एनटीए ने बताया कि आधिकारिक एसएमएस हमेशा NICPEP सेंडर आईडी से आएगा। वहीं, परीक्षा से जुड़े सभी आधिकारिक ईमेल केवल no-reply.neet.nta@nic.in एड्रेस से ही भेजे जाएंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अनधिकृत फॉरवर्ड लिंक पर भरोसा करने के बजाय हमेशा आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in को खुद ब्राउज़र में टाइप करके ही खोलें।
एडमिट कार्ड को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण
एनटीए ने साफ किया है कि 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा के पुराने एडमिट कार्ड अब पूरी तरह से अमान्य हो चुके हैं, क्योंकि आगामी 21 जून की परीक्षा के लिए कई छात्रों को उनकी पसंद के शहरों में नए परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने 21 जून की री-परीक्षा के लिए अपना नया एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिया है, उन्हें इसे दोबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है; एक बार डाउनलोड और प्रिंट करना ही पर्याप्त है। यह व्हाट्सएप, एसएमएस और ईमेल अलर्ट मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए भेजे जा रहे हैं जिन्होंने अभी तक अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है।
एनटीए कभी नहीं भेजता लीक पेपर या आंसर-की
छात्रों की सुरक्षा के लिए एक सख्त हिदायत जारी करते हुए एनटीए ने कहा है कि एजेंसी कभी भी किसी लिंक के माध्यम से एडमिट कार्ड साझा नहीं करती है। इसके अलावा, एनटीए कभी भी सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप्स पर परीक्षा के पेपर, आंसर-की या किसी भी तरह का "लीक मटेरियल" (Leaked Material) नहीं भेजता और न ही इसके एवज में पैसों की मांग करता है। यदि कोई भी व्यक्ति एनटीए के नाम पर ऐसी सामग्री या भुगतान की मांग करता है, तो वह पूरी तरह फ्रॉड है।
संदिग्ध संदेशों की यहां करें शिकायत
यदि किसी छात्र को परीक्षा से जुड़ा कोई भी संदिग्ध या धोखाधड़ी वाला संदेश मिलता है, तो वे तुरंत इसकी रिपोर्ट भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल innovateindia.mygov.in/neet-ug-2026 या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल cybercrime.gov.in पर दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा छात्र राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। एनटीए ने सभी एस्पिरेंट्स को सतर्क रहने और सुरक्षित रहते हुए परीक्षा देने की शुभकामनाएं दी हैं।
अगली खबर
]NEET Retest 2026: नीट ड्रेस कोड व अनुमत वस्तुओं के संबंध में एडवाइजरी जारी, बायोमेट्रिक सत्यापन भी अनिवार्य
साथ ही, परीक्षा केंद्र पर केवल अनुमति प्राप्त चीजें ही ले जाने की इजाजत होगी। एनटीए ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे एडवाइजरी को ध्यान से पढ़ें और उसका पालन करें ताकि परीक्षा हॉल में कोई परेशानी न हो।
Santosh Kumar | 3 mins readविशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज