Santosh Kumar | May 11, 2024 | 07:46 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी प्रोविजनल आंसर-की एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल के रूप में साझा की जाएगी। टेस्टिंग एजेंसी उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए तारीखों की भी घोषणा करेगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जल्द ही राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) की प्रोविजनल आंसर-की जारी करने की उम्मीद है। जो उम्मीदवार मेडिकल परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर घोषणा के बाद उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। नीट यूजी परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी।
नीट यूजी प्रोविजनल आंसर-की एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल के रूप में परीक्षार्थियों के साथ साझा की जाएगी। टेस्टिंग एजेंसी उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए तारीखों की भी घोषणा करेगी। प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज होने के बाद एनटीए परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।
नीट परीक्षा 5 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक देश भर के 557 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। नीट परीक्षा प्रोविजनल उत्तर कुंजी उम्मीदवारों को परीक्षा में उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन करने और उनके संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में मदद करती है।
उत्तर कुंजी के साथ अपने उत्तरों की तुलना करके, छात्र परीक्षा के दौरान हुई किसी भी गलती की पहचान कर सकते हैं। नीट 2024 की मार्किंग स्कीम की बात करें तो सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक, गलत प्रयास के लिए -1 अंक देने का प्रावधान है जबकि छोड़े गए प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके NEET UG 2024 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे-