NEET UG Paper Leak Case: सीबीआई हिरासत में पटना एम्स के 3 डॉक्टर, नीट यूजी पेपर लीक मामले में आरोपी
Saurabh Pandey | July 18, 2024 | 11:40 AM IST | 2 mins read
सीबीआई ने हजारीबाग से एक हिंदी अखबार के पत्रकार जमालुद्दीन अंसारी, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक और वाइस-प्रिंसिपल इम्तियाज आलम को भी गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर हक और आलम को जिले में एनटीए द्वारा समन्वयक के रूप में नामित किया गया था।
नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले में एम्स पटना के तीन डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। ये तीनों डॉक्टर 2021 बैच के मेडिकल छात्र हैं और उन्हें पूछताछ के लिए सीबीआई अपने साथ लेकर गई है।
सीबीआई ने डॉक्टरों के कमरे सील कर दिए हैं और उनके लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं। तीनों डॉक्टरों की हिरासत एनटीए द्वारा आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र चुराने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार करने के एक दिन बाद हुई है।
इससे पहले सीबीआई ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार में लिया है। आरोपियों की पहचान पंकज कुमार और राजू सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें क्रमशः बिहार के पटना और झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया है।
इनमें पंकज कुमार पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपियों में है। उसने कथित तौर पर अपने साथी राजू की मदद से नीट यूजी के प्रश्न पत्र एनटीए के ट्रक से चुराए थे। अधिकारियों ने बताया कि पटना की एक विशेष अदालत ने बुधवार को पंकज कुमार को 14 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया, जबकि राजू को 10 दिन की हिरासत में भेजा गया है।
एनआईटी जमशेदपुर से की है सिविल इंजीनियरिंग
सीबीआई ने हजारीबाग में एनटीए के ट्रंक से नीट-यूजी पेपर चोरी करने के आरोप में जमशेदपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 2017 बैच के सिविल इंजीनियर पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बोकारो निवासी पंकज कुमार को पटना से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने पेपर चुराने में कुमार की मदद करने के आरोप में राजू सिंह को भी हजारीबाग से गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत पूछताछ के बाद राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने मामले के सिलसिले में हजारीबाग में राज गेस्ट हाउस को "अस्थायी रूप से सील" कर दिया है।
सीबीआई ने हजारीबाग से एक हिंदी अखबार के पत्रकार जमालुद्दीन अंसारी, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक और वाइस-प्रिंसिपल इम्तियाज आलम को भी गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर हक और आलम को जिले में एनटीए द्वारा समन्वयक के रूप में नामित किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम