Abhay Pratap Singh | January 6, 2026 | 06:53 PM IST | 5 mins read
बिहार एसटीईटी 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा बिहार एसटीईटी परीक्षा 2025 का परिणाम ऑनलाइन माध्यम में जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.com पर जाकर बीएसईबी बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2025 की बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने की।
बिहार एसटीईटी 2025 परिणाम डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीएसईबी एसटीईटी स्कोरकार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पेपर (पेपर-1 या 2) विषय का नाम, प्राप्त अंक और पात्रता स्थिति सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
बीएसईबी एसटीईटी 2025 परीक्षा 14 अक्टूबर से 16 नवंबर, 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इसके बाद, बिहार एसटेट 2025 प्रोविजनल आंसर की 24 नवंबर को जारी की गई और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए परीक्षार्थियों को 28 नवंबर तक का समय दिया गया था।
Also readBSEB Bihar STET Result 2025: बीएसईबी एसटीईटी रिजल्ट घोषित, bsebstet.org से चेक करें स्कोरकार्ड, कटऑफ
बिहार एसटेट आंसर की 2025 पर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2025 जारी किया गया है। एसटीईटी परीक्षा में सफल कैंडिडेट बिहार में सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडर शिक्षक भर्ती के तहत आवेदन के लिए पात्र होंगे।
बीएसईटी एसटीईटी मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। एसटीईटी परीक्षा में पेपर-1 व पेपर-2 में 150-150 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे गए थे।
बीएसईबी बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
बिहार एसटीईटी परीक्षा 2025 का परिणाम आज आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। बिहार एसटीईटी स्कोरकार्ड, कटऑफ, मेरिट सूची और अन्य नवीनतम अपडेट के लिए वेबसाइट देखते रहें।
January 6, 2026 | 06:53 PM IST
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) का आयोजन बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) शिक्षकों के रूप में उम्मीदवारों की योग्यता का आकलन करने के लिए किया जाता है।
January 6, 2026 | 06:18 PM IST
बिहार एसटीईटी परीक्षा 14 अक्टूबर, 2025 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा में दो प्रश्नपत्र थे। पेपर - 1 माध्यमिक और पेपर - 2 उच्च माध्यमिक के लिए कराया गया था।
January 6, 2026 | 05:04 PM IST
(स्त्रोत-बीएसईबी ऑफिशियल एक्स हैंडल)
January 6, 2026 | 04:06 PM IST
बीएसईबी एसटीईटी स्कोरकार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पेपर (पेपर-1 या 2) विषय का नाम, प्राप्त अंक और पात्रता स्थिति सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
January 6, 2026 | 02:47 PM IST
सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के नतीजे उम्मीदवार BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर देख सकते हैं।
January 6, 2026 | 01:17 PM IST
बिहार एसटीईटी प्रोविजनल आंसर की 24 नवंबर, 2025 को जारी की गई थी। आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी उसी दिन शुरू हुई थी। बीएसईबी एसटीईटी 2025 ऑब्जेक्शन विंडो 28 नवंबर, 2025 तक खुली थी।
January 6, 2026 | 12:21 PM IST
बोर्ड ने 24 नवंबर को प्रोविजनल आंसर की जारी की, जिस पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया गया।
January 6, 2026 | 10:40 AM IST
बीएसईटी एसटीईटी मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
January 6, 2026 | 09:43 AM IST
बीएसईबी एसटीईटी स्कोरकार्ड 2025 चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
January 6, 2026 | 08:56 AM IST
बिहार एसटेट आंसर की 2025 पर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2025 जारी किया गया है। ए
January 6, 2026 | 07:35 AM IST
आपत्तियों की समीक्षा के बाद बिहार एसटीईटी रिजल्ट जारी किए गए। एसटीईटी पेपर 1 (सेकेंडरी लेवल, क्लास 9-10) 14 से 31 अक्टूबर तक और पेपर 2 (सीनियर सेकेंडरी लेवल, क्लास 11-12) 1 से 16 नवंबर तक आयोजित किया गया।
January 5, 2026 | 10:51 PM IST
जो उम्मीदवार परीक्षा पास करेंगे, उन्हें क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट दिए जाएंगे, जो टीचर भर्ती प्रक्रिया के लिए मान्य होंगे। बोर्ड ने 24 नवंबर को प्रोविजनल आंसर की जारी की, जिस पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया गया।
January 5, 2026 | 08:32 PM IST
बीएसईबी एसटीईटी स्कोरकार्ड में नाम, रोल नंबर, कैटेगरी, प्राप्तांक, अधिकतम अंक और पास/फेल स्टेटस जैसी जानकारी होती है।
January 5, 2026 | 07:12 PM IST
बिहार एसटीईटी 2025 पेपर 2 में, 29 विषयों के लिए परीक्षाएं आयोजित की गईं। 1,95,799 उम्मीदवारों में से 1,02,156 उम्मीदवार पास हुए। पेपर 2 का पास प्रतिशत 52.17 प्रतिशत रहा। बीएसईबी एसटीईटी 2025 परीक्षा दो फेज में हुई।
January 5, 2026 | 06:17 PM IST

January 5, 2026 | 05:25 PM IST
बिहार एसटीईटी स्कोरकार्ड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर एक्टिव है।
January 5, 2026 | 05:02 PM IST
लिंक एक्टिव होने के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बीएसईबी एसटीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-
January 5, 2026 | 04:43 PM IST
एसटीईटी 2025 पेपर 1 में, 16 विषयों में सीबीटी मोड में एग्जाम आयोजित हुए। परीक्षा में शामिल हुए 2,46,415 उम्मीदवारों में से 1,54,145 उम्मीदवार पास हुए। पेपर 1 का पास प्रतिशत 62.56 प्रतिशत था।
January 5, 2026 | 04:32 PM IST
एसटीईटी परीक्षा के पेपर-1 और पेपर-2 में कुल 4 लाख 42 हजार 214 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 2 लाख 56 हजार 301 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस प्रकार परीक्षा का कुल सफलता प्रतिशत 57.96 रहा।
January 5, 2026 | 04:24 PM IST
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (एसटीईटी) 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं।
January 5, 2026 | 04:01 PM IST
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर आज, 5 जनवरी 2026 को शाम 4:15 बजे सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) के नतीजे जारी करेंगे।
January 5, 2026 | 03:28 PM IST
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा आयोजित सेकंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (एसटीईटी) 2025 का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा।
January 5, 2026 | 02:40 PM IST
आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर बीएसईबी बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
January 5, 2026 | 01:58 PM IST
बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, एसटीईटी परिणाम आधिकारिक तौर पर सोमवार, 5 जनवरी, 2026 को ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
January 5, 2026 | 01:07 PM IST
बिहार एसटीईटी 2025 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। दिशानिर्देशों के अनुसार, एसटीईटी सर्टिफिकेट जीवन भर के लिए मान्य है।
January 5, 2026 | 12:39 PM IST
बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEB) आज यानी 5 जनवरी को किसी भी समय bsebstet.org पर stet result 2025 जारी करेगा।
January 5, 2026 | 12:39 PM IST
बिहार एसटीईटी परीक्षा 2025 में सफल होने के लिए न्यूनतम योग्यता अंक की जांच यहां कर सकते हैं: