NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी काउंसलिंग जुलाई में शुरू होने की उम्मीद, mcc.nic.in पर जारी होगा शेड्यूल
Abhay Pratap Singh | July 3, 2024 | 01:00 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी रिजल्ट 2024 में ‘समय की हानि’ के चलते ग्रेस मार्क्स प्राप्त करने वाले 1,563 उम्मीदवारों के लिए 23 जून को नीट री-टेस्ट का आयोजन किया गया था।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा अखिल भारतीय कोटा (AIQ) स्नातक मेडिकल सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार नीट यूजी काउंसलिग शेड्यूल और नोटिफिकेशन एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।
इससे पहले, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि नीट यूजी 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू की जाएगी। नीट यूजी 2024 परिमाण में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही स्नातक मेडिकल सीटों में प्रवेश के लिए नीट काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे।
एनटीए ने बताया कि, नीट री-एग्जाम का आयोजन 23 जून को किया गया था। 6 जुलाई से शुरू होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए परिणाम 30 जून को जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि, राज्य कोटा सीटों के लिए संबंधित राज्य प्राधिकरण द्वारा ऑनलाइन काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा।
एमसीसी नीट काउंसलिंग का आयोजन 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा सीटों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सभी सीटों के साथ-साथ कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) और सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे के अंतर्गत कॉलेजों की सीटों के लिए किया जाएगा। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एमयू, बीएचयू, डीयू और जेएमआई को शामिल किया गया है।
नीट यूजी रिजल्ट 2024 में ‘समय की हानि’ के चलते ग्रेस मार्क्स प्राप्त करने वाले 1,563 उम्मीदवारों के लिए 23 जून को नीट री-टेस्ट का आयोजन किया गया था। नीट री-एग्जाम 2024 में पात्र छात्रों में से कुल 813 कैंडिडेट ही उपस्थित हुए थे, जबकि 750 छात्रों ने नीट पुनः परीक्षा 2024 में शामिल नहीं हुए थे।
NEET UG Counselling 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आधिकारिक घोषणा के बाद नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहल एससीसी की वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करें।
- इसके बाद, होमपेज पर यूजी काउंसलिंग पेज खोलें।
- अब, “eservices/Schedule” टैब में NEET UG काउंसलिंग शेड्यूल पर क्लिक करें।
- नीट यूजी उम्मीदवार ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आवेदन करें।
- लॉगिन विवरण प्राप्त करने के लिए कैंडिडेट पंजीकरण करें।
- सफलतापूर्वक पंजीकरण होने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा