NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन रिजल्ट 11 अक्टूबर को होगा जारी
Saurabh Pandey | October 9, 2025 | 02:14 PM IST | 1 min read
एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 की तारीखों में संशोधन किया है। राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम 11 अक्टूबर, 2025 को घोषित किया जाएगा। इससे पहले यह 8 अक्टूबर को जारी होने वाला था।
नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक सीट आवंटन परिणाम 11 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों ने राउंड 3 के लिए आवेदन किया है, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
इससे पहले जारी शेड्यूल के मुताबिक राउंड 3 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी होने की निर्धारित तिथि 8 अक्टूबर, 2025 थी। हालांकि, कुछ नई सीटों के जुड़ने के कारण काउंसलिंग कार्यक्रम को संशोधित कियी गया है।
NEET UG Counselling 2025: 139 सीटें जोड़ी गईं
नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे चरण के लिए कुल 139 सीटें जोड़ी गई हैं, जिनमें से दिल्ली (एनसीटी) में 42 सीटें, गुजरात में 25, हरियाणा में 15, महाराष्ट्र में 25, पंजाब में 25 और उत्तर प्रदेश में 7 सीटें जोड़ी गई हैं।
NEET UG Counselling 2025: सीट आवंटन डाउनलोड प्रक्रिया
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए NEET UG काउंसलिंग 2025 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया वेबपेज खुलेगा, जिसमें उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
- अब सबमिट पर क्लिक करें, और आपका सीट अलॉटमेंट रिजल्ट दिखाई देगा।
- सीट आवंटन रिजल्ट वेरिफाई करें और पेज को सेव कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच