NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी काउंसलिंग कल से शुरू, mcc.nic.in से कर सकेंगे आवेदन, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | August 13, 2024 | 02:38 PM IST | 2 mins read
एमसीसी नीट काउंसलिंग 2024 शेड्यूल के अनुसार, नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है।
Enrol in Aakash Institute's Re-NEET 2026 victory batch at Rs. 99 only. Batch starts 16th May 2026.
Enrol Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट यूजी 2024 परीक्षा के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया कल यानी 14 अगस्त से शुरू होने जा रही है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) mcc.nic.in पर एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2024 विंडो खोलेगी। नीट यूजी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीट काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
केंद्रीय विश्वविद्यालयों, डीयू, एएमयू, बीएचयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली, एएफएमसी, ईएसआईसी, सभी एम्स और जेआईपीएमईआर में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए 1,000 रुपये और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
इसके अतिरिक्त, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को केंद्रीय विश्वविद्यालयों, सभी एम्स, जिपमर, एएफएमसी और ईएसआईसी में आवेदन करते समय 10,000 रुपये की सुरक्षा राशि देनी होगी, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह राशि 5,000 रुपये है।
MCC NEET UG Counselling 2024: अंतिम तिथि 20 अगस्त
डीम्ड यूनिवर्सिटी में मेडिकल, डेंटल और बीएससी नर्सिंग सीटों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 2 लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा करनी होगी। पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार अपने पसंदीदा कॉलेजों का चयन ऑनलाइन कर सकते हैं।
इसके लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विकल्प भरने से पहले अपने पसंदीदा कॉलेजों की एक अस्थायी सूची तैयार करें। एमसीसी नीट काउंसलिंग 2024 शेड्यूल के अनुसार, नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है।
NEET UG Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवार नीचे नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेजों का विवरण देख सकते हैं-
- नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड
- कक्षा 10+2 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र (मूल और सत्यापित प्रतियाँ)
- चरित्र प्रमाण पत्र
- माइग्रेशन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- 6 पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
- फोटो पहचान प्रमाण (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड)
NEET UG Counselling 2024: राउंड 1 शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 शेड्यूल देख सकते हैं-
| इवेंट्स |
तिथियां |
|---|---|
|
भाग लेने वाले संस्थानों और एनएमसी द्वारा अस्थायी सीट मैट्रिक्स का सत्यापन |
14 अगस्त से 16 अगस्त 2024 तक |
|
पंजीकरण और शुल्क भुगतान |
14 अगस्त से 21 अगस्त 2024 तक |
|
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग |
16 अगस्त से 20 अगस्त 2024 तक |
|
सीट आवंटन की प्रक्रिया |
21 से 22 अगस्त 2024 तक |
|
राउंड 1 रिजल्ट |
23 अगस्त 2024 |
|
रिपोर्टिंग और जॉइनिंग |
24 से 29 अगस्त 2024 तक |
|
अभ्यर्थियों का सत्यापन |
30 से 31 अगस्त 2024 तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी