NEET UG Counselling 2024: 14 डेंटल कॉलेजों में एनआरआई कोटे की सभी BDS सीटें खाली, 60% MBBS सीटें भी रिक्त
Santosh Kumar | October 10, 2024 | 06:11 PM IST | 2 mins read
बीएफयूएचएस के पूर्व कुलपति ने कहा है कि उच्च ट्यूशन फीस के कारण एनआरआई-कोटे की सीटों का विकल्प चुनने वाले छात्रों की संख्या घट रही है।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस) द्वारा स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए दो दौर की काउंसलिंग के बाद भी, इस साल 14 निजी डेंटल कॉलेजों में एनआरआई कोटे के तहत सभी बीडीएस सीटें खाली रह गई हैं। इसी तरह, पंजाब के 10 मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई कोटे के तहत एमबीबीएस की 60 प्रतिशत सीटें भी खाली हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, कोटे के तहत 366 एमबीबीएस और बीडीएस सीटों में से, उच्च ट्यूशन फीस के कारण काउंसलिंग के दूसरे दौर के बाद 291 (80%) सीटें खाली रह गईं। एनआरआई कोटा सीटें मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के लिए राजस्व का एक बड़ा स्रोत हैं।
बीएफयूएचएस ने तीसरे चरण की काउंसलिंग चल रही है। प्रोविजनल मेरिट सूची 11 अक्टूबर को जारी होगी और परिणाम 18 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। तीसरे चरण के बाद, खाली एनआरआई कोटे की सीटें सामान्य कोटे में स्थानांतरित कर दी जाएंगी।
Baba Farid University: एमबीबीएस, बीडीएस की सीटें खाली
राज्य के सभी निजी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई कोटे के तहत एमबीबीएस सीट के लिए कुल फीस 92 लाख रुपये है, जबकि बीडीएस सीट के लिए फीस 37 लाख रुपये है। पंजाब के 11 मेडिकल कॉलेज 185 एनआरआई कोटे की एमबीबीएस सीटें हैं, जिनमें से 112 सीटें खाली हैं।
राज्य के दो सरकारी संस्थानों समेत 16 डेंटल कॉलेजों में एनआरआई उम्मीदवारों के लिए 181 बीडीएस सीटें आरक्षित हैं। हालांकि, सरकारी डेंटल कॉलेज पटियाला में एनआरआई कोटे के तहत केवल दो बीडीएस सीटें दी गई हैं, जबकि सभी निजी डेंटल कॉलेजों में सीटें खाली हैं।
उच्च शुल्क के कारण सीटें रिक्त
बीएफयूएचएस के पूर्व कुलपति ने कहा है कि उच्च ट्यूशन फीस के कारण एनआरआई-कोटे की सीटों का विकल्प चुनने वाले छात्रों की संख्या घट रही है। छात्रों को पांच साल के पाठ्यक्रम के दौरान अन्य खर्चों का भी ध्यान रखना पड़ता है, जिससे यह महंगा हो जाता है।
उन्होंने कहा कि अधिकांश एनआरआई इतने अमीर नहीं हैं। इसलिए वे दूसरे देशों का रुख कर रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा, "एक एनआरआई छात्र एमबीबीएस कोर्स पूरा करने के लिए लगभग ₹1 करोड़ खर्च करता है, जबकि यूक्रेन जैसे कुछ अन्य देश इसे सिर्फ ₹30 लाख में पूरा कर लेते हैं।"
अगस्त में पंजाब सरकार ने एनआरआई कोटा मानदंड में बदलाव करते हुए भारत में रहने वाले भाई-बहनों या चचेरे भाई-बहनों को भी इसमें शामिल कर लिया था। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की अधिसूचना को खारिज कर दिया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार