NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड 3 चॉइस फिलिंग आज होगी शुरू, कल तक भरें विकल्प
Santosh Kumar | December 23, 2024 | 09:52 AM IST | 2 mins read
अभ्यर्थी 23 दिसंबर को शाम 6 बजे से 24 दिसंबर सुबह 11 बजे तक स्पेशल स्ट्रे वेकेंसी राउंड 3 के लिए चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया का उपयोग सकते हैं।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) आज यानी 23 दिसंबर से नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड 3 चॉइस फिलिंग विंडो खोलेगी। रजिस्टर्ड उम्मीदवार सुबह 11 बजे से एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के जरिए नीट यूजी काउंसलिंग 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड 3 के लिए अपनी चॉइस भर सकते हैं। राउंड 3 के लिए विकल्प भरने की अवधि 24 दिसंबर सुबह 11 बजे तक है।
शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार आज यानी 23 दिसंबर को शाम 6 बजे से 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे तक नीट यूजी काउंसलिंग 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड 3 के लिए चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया का उपयोग कर सकते हैं।
चॉइस फिलिंग विंडो तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को नीट यूजी रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की आवश्यकता होगी। स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड MBBS, BDS और BSc नर्सिंग की खाली सीटों के लिए हो रहा है।
NEET UG 2024 Counselling: सीट अलॉटमेंट 24 दिसंबर
इसके बाद, एमसीसी नीट यूजी 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा। नीट यूजी स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड सीट अलॉटमेंट उम्मीदवार की रैंक, वरीयता, आरक्षण नीतियों, सीटों की उपलब्धता के आधार पर होगा।
नीट यूजी 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 24 दिसंबर को जारी किया जाएगा। जारी नोटिस के मुताबिक अभ्यर्थियों को 25 से 30 दिसंबर तक शाम 5 बजे तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
बता दें कि हाल ही में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने एमसीसी को नीट यूजी काउंसलिंग का यह विशेष दौर आयोजित करने का निर्देश दिया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी मेडिकल सीट खाली न रहे।
NEET UG Counselling 2024: ऐसे भरें विकल्प
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट यूजी स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड 3 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- पोर्टल पर UG Medical सेक्शन पर क्लिक करें।
- चॉइस फिलिंग लिंक यहां एक्टिव होने के बाद दिखेगा।
- उस पर क्लिक करके अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- आईडी लॉगिन करके चॉइस फिलिंग प्रक्रिया को पूरा करें।
- आगे उपयोग के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल