NEET UG Answer Key 2025: नीट यूजी आंसर की चैलेंज का आज आखिरी मौका, फाइनल आंसर की, रिजल्ट का इंतजार
Saurabh Pandey | June 5, 2025 | 10:20 AM IST | 1 min read
NEET UG 2025 का आयोजन 4 मई, 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक देश भर के 500 से अधिक शहरों में 5,453 केंद्रों पर एक ही पाली में किया गया था।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2025 आंसर की 3 जून को जारी की थी, जबकि आपत्ति दर्ज कराने का आज यानी 5 जून 2025 आखिरी दिन है। जो उम्मीदवार नीट यूजी आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराना चाहते हैं, वे एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।
नीट यूजी आंसर की के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए प्रोसेसिंग शुल्क प्रत्येक आंसर की चैलेंज के लिए 200 रुपये है। प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से आज रात 11.50 बजे तक किया जा सकता है। प्रोसेसिंग शुल्क की रसीद के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों की चुनौतियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो प्रोविजनल आंसर की को संशोधित किया जाएगा। फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर प्रतिक्रियाओं का मूल्यांकन किया जाएगा और परिणाम तैयार करने और घोषित करने में इसका उपयोग किया जाएगा।
NEET UG Answer Key 2025: आंसर की चैलेंज विंडो
- सबसे पहले एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर NEET UG उत्तर कुंजी 2025 आपत्ति विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब आपकी उत्तर कुंजी प्रदर्शित होगी।
- अब उस उत्तर पर क्लिक करें, जिस पर आप आपत्ति उठाना चाहते हैं।
- फिर प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करें और सहायक दस्तावेज अपलोड करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें।
Also read NEET UG 2025: नीट यूजी आंसर की जल्द; सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें एम्स कटऑफ
NEET UG 2025: परीक्षा विवरण
NEET UG 2025 का आयोजन 4 मई, 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक देश भर के 500 से अधिक शहरों में 5,453 केंद्रों पर एक ही पाली में किया गया था। परीक्षा के लिए 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी