NEET UG Admit Card 2025: नीट यूजी एडमिट कार्ड कल neet.nta.nic.in पर होगा जारी, 4 मई को होगी परीक्षा
Saurabh Pandey | April 30, 2025 | 09:24 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए मेडिकल अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले NEET UG एडमिट कार्ड पर अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट साइज की कलर फोटोग्राफ चिपकानी होगी।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) कल यानी 1 मई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, स्नातक (नीट यूजी) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट यूजी 2025 हॉल टिकट डाउनलोड करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
NEET UG Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET पर जाएं।
- होमपेज पर, NEET UG एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब, अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
- NEET परीक्षा एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।
NEET UG Admit Card 2025: रिपोर्टिंग टाइमिंग
NEET UG 2025 परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय सुबह 11:30 बजे है और परीक्षा हॉल में अंतिम प्रवेश दोपहर 1:30 बजे होगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
NEET UG 2025: परीक्षा तिथि
एनटीए 4 मई 2025 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक देशभर के 552 शहरों और विदेश (14 शहरों) में विभिन्न स्थानों पर पेन और पेपर मोड में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा ,यूजी 2025 आयोजित कर रही है।
NEET UG 2025 Exam: परीक्षा पैटर्न
नीट यूजी परीक्षा 2025 में छात्रों से बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। नीट यूजी परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए छात्रों को 4 अंक दिए जाएंगे। वहीं गलत उत्तर देने पर 1 अंक की कटौती की जाएगी।
नीट यूजी प्रश्न पत्र कुल 720 अंकों के लिए होगा। पेपर में फिजिक्स विषय से 45 सवाल, केमिस्ट्री से 25 सवाल और 90 प्रश्न बायोलॉजी (जूलॉजी- बॉटनी) से पूछे जाएंगे।
Also read NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के शीर्ष एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता और फीस जानें
NEET UG परीक्षा क्यों आयोजित की जाती है?
नीट यूजी परीक्षा एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष पाठ्यक्रम (बीएएमएस, बीयूएमएस, बीवाईएनएस, बीएचएमएस, बीएसएमएस), पशु चिकित्सा विज्ञान (बीवीएससी और एएच) कार्यक्रम और नर्सिंग पाठ्यक्रम जैसे चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए एक परीक्षा है।
अगली खबर
]NEET UG 2025: 5000 से अधिक केंद्रों पर परीक्षा; पुलिस सुरक्षा में भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र, जानें क्या है योजना?
इस दिशा में मंत्रालय देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ लगातार बैठकें कर रहा है। इस साल यह परीक्षा 550 से अधिक शहरों और 5,000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार