Saurabh Pandey | June 26, 2026 | 07:54 AM IST | 2 mins read
एनटीए ने NEET UG 2026 री-एग्जाम के छात्रों की फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स सुधारने की विंडो 30 जून तक दोबारा खोल दी है, जिससे पहले ही डिटेल्स भर चुके छात्रों के बीच इसे दोबारा भरने को लेकर असमंजस है।

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए फीस रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन छात्रों ने 21 जून 2026 को आयोजित हुई नीट री-एग्जामिनेशन दी थी, उनके लिए बैंक अकाउंट डिटेल्स को कंफर्म या अपडेट करने का आधिकारिक पोर्टल खोल दिया गया है। छात्र 30 जून 2026 (रात 11:55 बजे) तक आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं।
नीट पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी-आधारित टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग किया जाएगा। एनटीए के अनुसार, यह विंडो उन छात्रों के लिए दोबारा खोली गई है, जिन्होंने पहले गलत बैंक विवरण दर्ज कर दिया था या जिनका वेरिफिकेशन प्रोसेस अधूरा रह गया था।
यदि बैंक डिटेल्स सही है - पोर्टल पर लॉगिन करें और दी गई जानकारी की जांच कर 'कन्फर्मेशन चेकबॉक्स' को टिक करें।
यदि बैंक डिटेल्स अपडेट करनी है - नया अकाउंट नंबर, IFSC कोड दर्ज करें और अपने कैंसिल्ड चेक या बैंक पासबुक की साफ फोटो/कॉपी अपलोड करें।
पहले 'No Refund' चुनने वालों को राहत - जिन उम्मीदवारों ने पहले 'No Refund' का विकल्प चुना था, वे अब अपना फैसला बदल सकते हैं और रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल भरने के बाद सबमिट बटन दबाने से पहले अपने अकाउंट नंबर और IFSC कोड को दो बार जरूर चेक कर लें, जिससे कि रिफंड अटकने की गुंजाइश न रहे।
सावधान रहें - एनटीए कभी भी फोन कॉल या मैसेज के जरिए आपसे आपका OTP या पासवर्ड नहीं मांगता है। किसी भी झांसे में न आएं।
किसी भी समस्या या जानकारी के लिए छात्र नीचे दिए गए नंबरों और ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं-
फोन नंबर: 011-40759000 | 011-69227700
ईमेल आईडी: neetug2026@nta.ac.in
Also read NMC: मेडिकल कॉलेजों में बंद होंगे पीजी डिप्लोमा कोर्स, सीटों को MD, MS डिग्री में बदलने की तैयारी
फीस रिफंड के साथ ही, एनटीए ने गुरुवार (25 जून) को NEET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर दी है। छात्र 28 जून तक इस आंसर-की को चुनौती दे सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का गैर-रिफंडेबल शुल्क देना होगा।