NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा एक शिफ्ट में पेन एवं पेपर मोड में आयोजित होगी - एनटीए
Abhay Pratap Singh | January 17, 2025 | 07:39 AM IST | 2 mins read
एनटीए एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस सहित अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा आयोजित करता है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने घोषणा की है कि नीट यूजी 2025 (NEET UG 2025) परीक्षा एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में पेन एवं पेपर मोड (OMR) में आयोजित की जाएगी। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - यूजी 2025 परीक्षा पंजीकरण तिथि आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर घोषित की जाएगी।
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा को ऑफलाइन मोड में आयोजित करने का निर्णय लिया है। शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालयों के बीच विचार-विमर्श के बाद 16 जनवरी को यह निर्णय लिया गया। नीट को सीबीटी मोड पर स्विच करने के लिए पहले भी कई बार विचार-विमर्श किया जा चुका है।
एनटीए देश भर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस सहित अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनईईटी परीक्षा आयोजित करता है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “जैसा कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा निर्णय लिया गया है, यह सूचित किया जाता है कि नीट यूजी 2025 एक दिन और एक ही शिफ्ट में पेन और पेपर मोड (ओएमआर आधारित) में आयोजित किया जाएगा।”
एनटीए ने कहा कि, “वर्ष 2025 के लिए सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा अस्पतालों में आयोजित किए जा रहे बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक एमएनएस (सैन्य नर्सिंग सेवा) उम्मीदवारों को नीट (यूजी) के लिए अर्हता प्राप्त करना आवश्यक है। नीट (यूजी) स्कोर का उपयोग चार वर्षीय बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में चयन हेतु शॉर्टलिस्टिंग के लिए किया जाएगा।”
बता दें, एमबीएसएस कोर्स के लिए कुल 1,08,000 सीटें उपलब्ध हैं। एमबीबीएस कोर्स के लिए उपलब्ध सीटों में से लगभग 56,000 सीटें सरकारी अस्पतालों में और लगभग 52,000 सीटें निजी कॉलेजों में हैं।
हाल ही में, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2025 के उम्मीदवारों को NEET UG पंजीकरण 2025 के दौरान अपनी APAAR ID और आधार-आधारित प्रमाणीकरण का उपयोग करने की सलाह दी है।
NEET UG सिलेबस 2025 को नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने नीट विषयवार विषयों में कोई बदलाव किए बिना पाठ्यक्रम तैयार किया है। साल 2024 में 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने नीट यूजी परीक्षा दी थी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा