NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा शेड्यूल जल्द exams.nta.ac.in पर होगा जारी, जानें पात्रता, संभावित परीक्षा तिथि
Saurabh Pandey | September 6, 2024 | 12:13 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2025 के विस्तृत सूचना बुलेटिन में तिथियां, पात्रता मानदंड, परीक्षा की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, प्रवेश पत्र, उत्तर कुंजी, परिणाम, काउंसलिंग और अन्य विवरण शामिल होगा।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से जल्द ही NEET UG 2025 परीक्षा की तारीखों की घोषणा की जाएगी। पिछले रुझानों के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा की तारीखें सितंबर में घोषित की गई हैं।
नीट यूजी परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। नीट यूजी सूचना बुलेटिन जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट, https://exams.nta.ac.in/NEET/ के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
नीट यूजी 2025 के विस्तृत सूचना बुलेटिन में तिथियां, पात्रता मानदंड, परीक्षा की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, प्रवेश पत्र, उत्तर कुंजी, परिणाम, काउंसलिंग और अन्य विवरण शामिल होगा।
NEET UG 2025: आयुसीमा
नीट यूजी 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
NEET UG 2025: पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को रसायन विज्ञान, भौतिकी, जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत (सामान्य-पीडब्ल्यूडी) और 40 प्रतिशत (एससी, एसटी, ओबीसी, आरक्षित पीडब्ल्यूडी) अंक प्राप्त करना होगा।
पिछले वर्ष किए गए बदलाव के मुताबिक जिन उम्मीदवारों ने अतिरिक्त विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान या जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी विषय के साथ पढ़ाई की है या कर रहे हैं, उन्हें भी परीक्षा में बैठने के लिए पात्र माना जाएगा। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने ओपन स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है वे भी पात्र होंगे।
NEET UG 2025: एडमिट कार्ड
नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना अनिवार्य है। एनटीए केवल पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए नीट 2025 एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले मई 2025 के पहले सप्ताह में जारी करेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा वेबसाइट पर लॉगिन करके इसे डाउनलोड करना होगा
Also read AYUSH NEET UG Counselling 2024: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन सूची aaccc.gov.in पर जारी
NEET UG 2025: परीक्षा तिथि
पिछले वर्ष के रुझानों को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि NEET UG 2025 परीक्षा मई के महीने में भारत और विदेशों के 550 से अधिक शहरों में आयोजित की जाएगी। NEET UG 2025 परीक्षा की तारीख सितंबर 2024 के अंत तक घोषित की जाएगी। पेपर ऑफलाइन मोड यानी पेन और पेपर के साथ होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार