NEET UG 2025: 5000 से अधिक केंद्रों पर परीक्षा; पुलिस सुरक्षा में भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र, जानें क्या है योजना?
Press Trust of India | April 28, 2025 | 05:59 PM IST | 2 mins read
प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के साथ शिक्षा मंत्रालय यह सुनिश्चित कर रहा है कि नीट-यूजी परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय ने 4 मई को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2025 को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए कमर कस ली है। इस दिशा में मंत्रालय देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ लगातार बैठकें कर रहा है। इस साल यह परीक्षा 550 से अधिक शहरों और 5,000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के साथ शिक्षा मंत्रालय यह सुनिश्चित कर रहा है कि नीट-यूजी परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो। पिछले साल पेपर लीक जैसी घटनाओं को देखते हुए इस बार सख्त योजना पर काम किया जा रहा है।
इस संबंध में एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘‘नीट यूजी का सुचारू, निष्पक्ष और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ कई बैठकें की गई हैं।
NEET UG 2025: कोचिंग सेंटरों, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निगरानी
सामग्री के परिवहन, सुरक्षा और जोखिम से निपटने के लिए जिला स्तरीय समन्वय समितियों को पूरी तरह सक्रिय किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार केंद्रों पर एनटीए द्वारा निर्धारित सुरक्षा उपायों के साथ ही जिला पुलिस कई स्तरों पर तलाशी भी लेगी।
नीट यूजी प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीट जैसी गोपनीय सामग्री का परिवहन कड़ी पुलिस सुरक्षा के तहत किया जाएगा। संगठित धोखाधड़ी नेटवर्क को रोकने के लिए कोचिंग सेंटरों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निगरानी रखी जाएगी।
NEET UG 2025 Admit Card: ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए जा रहे हैं
सभी परीक्षा केंद्रों का अनिवार्य निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए जा रहे हैं। जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक भी व्यक्तिगत रूप से परीक्षा केंद्रों का दौरा करेंगे और तैयारियों पर कड़ी नजर रखेंगे।
पिछले साल नीट-यूजी और नेट परीक्षाओं में अनियमितताओं के बाद केंद्र ने एनटीए द्वारा निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक समिति बनाई थी। नीट-यूजी में प्रश्नपत्र लीक समेत कई अनियमितताएं सामने आई थीं।
साथ ही सुचिता से समझौता होने की जानकारी मिलने पर यूजीसी-नेट भी रद्द कर दिया गया। दोनों मामलों की जांच सीबीआई कर रही है। एहतियात के तौर पर आखिरी समय में सीएसआईआर-यूजीसी नेट और नीट-पीजी भी रद्द कर दिया गया।
अगली खबर
]NEET UG 2025: एनटीए ने नीट यूजी से संबंधित संदिग्ध दावों की सूचना देने के लिए एक मंच की घोषणा की
अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखना और अनैतिक गतिविधियों को रोकना है। एनटीए ने अभ्यर्थियों को आगाह किया है कि वे झूठे दावे करने वाले जालसाजों के झांसे में न आएं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार