Trusted Source Image

NEET UG 2025 Counselling: नीट यूजी राउंड 2 रिपोर्टिंग डेडलाइन आज रात 8 बजे तक बढ़ी, एमसीसी ने जारी की अधिसूचना

Santosh Kumar | September 26, 2025 | 03:25 PM IST | 1 min read

रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है, जिसके लिए उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों के साथ आवंटित कॉलेज पहुंचना होगा।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 2 रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि अब 26 सितंबर रात 8 बजे तक बढ़ा दी गई है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 2 रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि अब 26 सितंबर रात 8 बजे तक बढ़ा दी गई है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 2 के लिए रिपोर्टिंग डेडलाइन को बढ़ाने की अधिसूचना जारी की है। यह विस्तार उम्मीदवारों को अधिक समय प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है, ताकि वे अलॉटेड कॉलेजों में दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकें। अधिसूचना के अनुसार, रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि अब 26 सितंबर 2025 रात 8 बजे तक बढ़ा दी गई है।

एमसीसी को ऐसे अभ्यर्थियों और कॉलेजों से कई अनुरोध प्राप्त हुए हैं, जो अनजाने में आवंटित अभ्यर्थियों को एमसीसी पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट करना भूल गए थे, इसलिए सक्षम प्राधिकारी ने रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

राउंड 2 की चॉइस फिलिंग-लॉकिंग विंडो पहले ही 15 सितंबर सुबह 8 बजे तक बंद हो चुकी है, और सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 17 सितंबर को जारी किया गया। उम्मीदवारों को अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर आवंटित कॉलेज में पहुंचना होगा।

Also readकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने मेडिकल कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट सीटों में वृद्धि को मंजूरी दी

NEET UG Counselling 2025: मूल दस्तावेजों के साथ कॉलेज पहुंचें

नीट यूजी 2025 काउंसलिंग 4 राउंड में आयोजित की जा रही है, जो नवंबर 2025 तक जारी रहेगी। रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन होगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों के साथ कॉलेज पहुंचना होगा।

राउंड 2 के बाद सत्यापन 26-27 सितंबर को होगा। नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी। नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 के लिए पंजीकरण विंडो 5 अक्टूबर तक खुली रहेगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications