Trusted Source Image

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मेडिकल कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट सीटों में वृद्धि को मंजूरी दी

Santosh Kumar | September 25, 2025 | 07:26 AM IST | 1 min read

स्वास्थ्य मंत्रालय विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगा। इन योजनाओं का लक्ष्य 2028-29 तक सरकारी संस्थानों में 5,000 पीजी सीटें और 5,023 यूजी सीटें बढ़ाना है।

Back

NEET 2026 Free Mock Test with Solutions

Download the NEET 2026 Free Mock Test PDF with detailed solutions. Practice real exam-style questions, analyze your performance, and enhance your preparation.

Download EBook
2025-26 से 2028-29 तक सरकार की इन योजनाओं पर कुल व्यय ₹15,034.50 करोड़ होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
2025-26 से 2028-29 तक सरकार की इन योजनाओं पर कुल व्यय ₹15,034.50 करोड़ होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5000 स्नातकोत्तर सीट बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के चिकित्सा महाविद्यालयों को सुदृढ़ एवं उन्नत करने की योजना के तीसरे चरण को बुधवार को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंत्रिमंडल ने मौजूदा सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों के उन्नयन के लिए केंद्रीय योजना के विस्तार को भी मंजूरी दे दी, जिससे 5,023 एमबीबीएस (यूजी) सीट बढ़ जाएंगी तथा प्रति सीट लागत सीमा 1.50 करोड़ रुपये होगी।

मंत्री ने कहा कि इस पहल से स्नातक चिकित्सा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, अतिरिक्त स्नातकोत्तर सीट के सृजन से विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी तथा सरकारी चिकित्सा संस्थानों में नई विशेषज्ञताएं शुरू करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इससे देश में डॉक्टरों की समग्र उपलब्धता मज़बूत होगी। एक सवाल के जवाब में, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि 2028-29 तक 5,000 नई स्नातकोत्तर (पीजी) मेडिकल सीटें जोड़ी जाएंगी।

Also readUP NEET UG Counselling 2025: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन रिजल्ट upneet.gov.in पर जारी

उन्होंने बताया कि ये पीजी सीट देश भर के केवल सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में ही सृजित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लक्ष्य 2028-2029 तक सरकारी संस्थानों में 5,000 पीजी सीट और 5,023 यूजी सीट बढ़ाना है।

स्वास्थ्य मंत्रालय विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगा। इन योजनाओं पर 2025-26 से 2028-29 तक कुल व्यय ₹15,034.50 करोड़ होगा। इसमें केंद्र सरकार का हिस्सा ₹10,303.20 करोड़ और राज्यों का हिस्सा ₹4,731.30 करोड़ होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications