NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक, mcc.nic.in पर जल्द जारी होगा शेड्यूल
Abhay Pratap Singh | September 25, 2024 | 07:43 AM IST | 2 mins read
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) उम्मीदवारों द्वारा भरे गए और लॉक किए गए विकल्पों के आधार पर सीटें आवंटित करेगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर 2024 (NEET PG 2024) के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किया जाएगा। एफएआईएमए (FAIMA) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि कल यानी 26 सितंबर है।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने अभी तक नीट पीजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल जारी नहीं किया है। नीट पीजी अभ्यर्थियों को विवरण के लिए लॉगिन पोर्टल समय-समय पर जांचने की की सलाह दी गई है। नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू की गई थी।
नीट पीजी काउंसलिंग 2024 का आयोजन कुल चार राउंड अखिल भारतीय कोटा (AIQ) राउंड-1, एआईक्यू राउंड-2, एआईक्यू मॉप-अप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वैकेंसी राउंड में आयोजित की जाएगी। नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर नीट पीजी रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
NEET PG Counselling 2024 Choice Filling: च्वाइस फिलिंग
नीट पीजी च्वाइस फिलिंग 23 से 26 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। एमसीसी उम्मीदवारों द्वारा भरे गए और लॉक किए गए च्वाइस के आधार पर उम्मीदवारों को सीटें आवंटित करेगा। राउंड 1 प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एमसीसी राउंड-2 के लिए पंजीकरण शुरू करेगा।
NEET PG 2024 Counselling Schedule: मेडिकल पीजी प्रोग्राम
नीट पीजी 2024 काउंसलिंग एमडी, एमएस, एमसीएच कार्यक्रमों में एआईक्यू की 50% सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। सीट आवंटन परिणाम 30 सितंबर को जारी किया जाएगा। राउंड 1 के लिए प्रवेश और रिपोर्टिंग का आयोजन 1 से 8 अक्टूबर तक किया जाएगा।
NEET PG Counselling 2024 Schedule: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| नीट पीजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल राउंड 1 | |
|---|---|
| कार्यक्रम | तिथि |
|
नीट पीजी 2024 काउंसलिंग पंजीकरण तिथि
|
20 सितंबर से 26 सितंबर, 2024 तक |
| विकल्प भरने और लॉक करने की प्रक्रिया |
23 सितंबर से 26 सितंबर, 2024 तक
|
| सीट आवंटन परिणाम | 30 सितंबर, 2024 |
| प्रवेश एवं रिपोर्टिंग तिथि | 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर, 2024 तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें