Abhay Pratap Singh | September 24, 2024 | 03:43 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर 2025 का आयोजन एमडी/ एमएस/ पीजी डिप्लोमा मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली (NBEMS New Delhi) की ओर से सत्र 2025-26 के लिए नीट पीजी 2025 एग्जाम डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार एनबीई की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर नीट पीजी 2025 परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकेंगे।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर 2025 (NEET PG 2025) का आयोजन एमडी/ एमएस/ पीजी डिप्लोमा मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीट पीजी 2025 की संभावित तिथि जून 2025 है। नीट पीजी 2025 इंफॉर्मेशन ब्रोशर में परीक्षा शेड्यूल के अलावा पात्रता मानदंड की भी जांच कर सकेंगे।
नीट पीजी 2025 आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को समय-सीमा के भीतर आवेदन में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। नीट पीजी एग्जाम ऑनलाइन सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। नीट पीजी 2025 परीक्षा से कुछ दिन पहले एनबीईएमएस की ओर से नीट पीजी एडमिट कार्ड 2025 जारी किया जाएगा। NEET PG 2025 एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्राधिकरण की ओर से नीट पीजी 2025 परिणाम को स्कोरकार्ड के रूप में घोषित करेगा और एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। तैयार मेरिट सूची के आधार पर एमसीसी द्वारा नीट पीजी काउंसलिंग 2025 आयोजित की जाएगी। नीट पीजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा का आयोजन केवल अंग्रेजी माध्यम में ही किया जाएगा।
नीट पीजी परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई यानी 1 अंक काटा जाएगा। बिना प्रयास किए गए प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं होगा।
उम्मीदवारों को नीट पीजी 2025 के लिए आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि से पहले भर लेना चाहिए, जिससे किसी भी प्रकार की तकनीकि समस्या से आसानी से बचा जा सके। नीट पीजी आवेदन पत्र भरने के चरण में नीट पीजी 2025 पंजीकरण, नीट पीजी आवेदन फॉर्म भरना, परीक्षा शहर का चयन, दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क भुगतान को शामिल किया गया है।