NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, रिपोर्टिंग प्रक्रिया कल से
Santosh Kumar | January 25, 2025 | 07:32 PM IST | 1 min read
नीट पीजी 2024 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के राउंड 3 के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के लिए आवेदन किया था, वे अपना सीट आवंटन परिणाम एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर देख सकते हैं। नीट पीजी राउंड 3 के लिए रिपोर्टिंग प्रक्रिया कल यानी 26 जनवरी से शुरू होगी।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी है।
NEET PG Counselling 2024: विसंगति की करें रिपोर्ट
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यदि परिणाम में कोई गलती है, तो उम्मीदवार विसंगति की सूचना डीजीएचएस के एमसीसी को 26 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक ईमेल mccresultquery@gmail.com पर जानकारी भेज सकते हैं।
इसके बाद एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 3 का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। यह सीट आवंटन एमडी, एमएस और डीएनबी की 50% अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) सीटों पर प्रवेश के लिए है।
जो उम्मीदवार राउंड 3 में सीट सुरक्षित नहीं कर सके, वे राउंड 4 में आवेदन कर सकेंगे। नीट पीजी 2024 काउंसलिंग राउंड 4 के लिए पंजीकरण विंडो 7 से 11 फरवरी तक पोर्टल पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध रहेगी।
NEET PG 2024 Counselling: आवश्यक दस्तावेज
शेड्यूल के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का डेटा सत्यापन 4 और 5 फरवरी को निर्धारित है। नीट पीजी काउंसलिंग 2024 रिपोर्टिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- एमसीसी द्वारा जारी आवंटन पत्र
- एनबीई द्वारा जारी प्रवेश पत्र
- एनबीई द्वारा जारी नीट पीजी 2024 परिणाम या रैंक पत्र
- एमबीबीएस, बीडीएस की प्रथम, द्वितीय और तृतीय व्यावसायिक परीक्षाओं की मार्कशीट
- एमबीबीएस, बीडीएस डिग्री प्रमाण पत्र या प्रोविजनल प्रमाण पत्र
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल