NEET PG 2024 Counselling: नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग जल्द; जानें बीएचयू में एमडी कोर्स के लिए सीटों की संख्या
Santosh Kumar | September 2, 2024 | 07:45 PM IST | 2 mins read
एमसीसी नीट पीजी उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए अखिल भारतीय कोटा काउंसलिंग के 4 राउंड आयोजित करेगा। इसमें राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल हैं।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) जल्द ही नीट पीजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 का शेड्यूल जारी करेगी। नीट पीजी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। नीट पीजी 2024 काउंसलिंग सितंबर 2024 के दूसरे सप्ताह में शुरू हो सकती है। एनबीईएमएस ने हाल ही में नीट पीजी 2024 स्कोरकार्ड जारी किया है।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
एमसीसी नीट पीजी योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑल इंडिया कोटा काउंसलिंग के 4 राउंड आयोजित करेगा। इसमें राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल हैं। नीट पीजी काउंसलिंग का मोप-अप राउंड केवल डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए होगा।
NEET PG 2024 Counselling: कुल सीट
उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दौरान पंजीकरण कराना होगा, फीस का भुगतान करना होगा और अपनी पसंद का कोर्स और कॉलेज चुनना होगा। उम्मीदवारों का प्रवेश नीट पीजी 2024 रैंक और सीट की उपलब्धता के आधार पर होगा। नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के माध्यम से 26,168 एमडी, 13,649 एमएस, 922 पीजी डिप्लोमा और 1,338 डीएनबी सीईटी सीटें आवंटित की जाएंगी।
इस काउंसलिंग में कुल 6,102 कॉलेज और 649 अस्पताल भाग लेंगे। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का आयुर्विज्ञान संस्थान भी नीट पीजी 2024 रैंक के माध्यम से पीजी मेडिकल कार्यक्रमों में प्रवेश देगा। इस साल मेडिकल श्रेणी के लिए नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2024 में बीएचयू को 5वां स्थान मिला है।
NEET PG Counselling 2024: बीएचयू में एमडी की सीटें
उम्मीदवार नीचे नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए बीएचयू में एमडी पाठ्यक्रम के लिए कुल सीटों की संख्या देख सकते हैं-
- एमडी (एनेस्थिसियोलॉजी)- 16 सीटें
- एमडी (जनरल मेडिसिन)- 10 सीटें
- एमडी (बाल रोग)- 6 सीटें
- एमडी (बायोकेमिस्ट्री)- 2 सीटें
- एमडी (डर्मेटोलॉजी/वेनेरोलॉजी)- 2 सीटें
- एमडी (फोरेंसिक मेडिसिन)- 2 सीटें
- एमडी (प्रसूति और स्त्री रोग)- 5 सीटें
- एमडी (रेडियो-डायग्नोसिस)- 5 सीटें
- एमडी (माइक्रोबायोलॉजी)- 2 सीटें
- एमडी (फिजियोलॉजी)- 2 सीटें
- एमडी (जेरिएट्रिक्स)- 2 सीटें
- एमडी (रेडियोथेरेपी/रेडिएशन ऑन्कोलॉजी)- 2 सीटें
- एमडी (फार्माकोलॉजी)- 3 सीटें
- एमडी (तपेदिक और श्वसन रोग)- 3 सीटें
- एमडी (मनोचिकित्सा)- 3 सीटें
- एमडी (निवारक और सामाजिक चिकित्सा)- 3 सीटें
- एमडी (पैथोलॉजी)- 4 सीटें
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार