NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी राउंड 1 आवंटित सीट से इस्तीफा देने की प्रक्रिया शुरू; राउंड 2 शेड्यूल जानें
Santosh Kumar | November 29, 2024 | 11:34 AM IST | 2 mins read
नीट पीजी राउंड 1 की आवंटित सीट से इस्तीफा देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीट से इस्तीफा देने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर है।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने उम्मीदवारों को नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (नीट पीजी) काउंसलिंग 2024 के पहले दौर में आवंटित अपनी सीटों से इस्तीफा देने की अनुमति दे दी है। इस्तीफे की आखिरी तारीख 3 दिसंबर है। इसके लिए एमसीसी की ओर से एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया है। आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, नीट पीजी राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 4 दिसंबर से शुरू होगा।
नोटिस में कहा गया है, "एमसीसी को पीजी उम्मीदवारों से एमसीसी के माध्यम से उन्हें आवंटित राउंड-1 सीटों से इस्तीफा देने का अनुरोध प्राप्त हुआ है, क्योंकि उन्हें राज्य काउंसलिंग के राउंड-1 से भी सीटें आवंटित की गई हैं।"
NEET PG Counselling 2024: राउंड-1 सीटों से इस्तीफा देने की अनुमति
"इसलिए, प्राधिकरण ने एमसीसी के माध्यम से आवंटित राउंड-1 पीजी सीटों से इस्तीफा देने की अनुमति दी है ताकि उम्मीदवार अपनी राज्य काउंसलिंग सीटों में शामिल हो सकें।" आवंटित सीटें खाली करने के लिए आवंटित कॉलेज में जाना होगा।
सभी इस्तीफे एमसीसी के इंट्राएमसीसी पोर्टल पर पंजीकृत हों, अन्यथा वे 'अमान्य' हो जाएंगे। साथ ही, उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दूसरे दौर में अपनी राष्ट्रीयता को एनआरआई में बदलने के लिए आवेदन करने की अनुमति दी है।
आधिकारिक नोटिस में एमसीसी ने कहा, "जो उम्मीदवार एनआरआई होने का दावा कर रहे हैं, वे अपने दस्तावेज 29 नवंबर सुबह 10 बजे से 1 दिसंबर सुबह 10 बजे तक nri.adgmemcc1@gmail.com पर भेज सकते हैं।"
NEET PG 2024 Counselling: राउंड 2 का शेड्यूल
नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 शेड्यूल नीचे तालिका में दिया गया है-
| नीट पीजी 2024 काउंसलिंग | राउंड 2 तिथि |
|---|---|
|
संस्थानों द्वारा सीट मैट्रिक्स का सत्यापन |
4 दिसंबर, 2024 |
|
राउंड 2 पंजीकरण |
4 से 9 दिसंबर 2024 तक |
|
नीट पीजी काउंसलिंग विकल्प भरना और लॉक करना |
5 से 9 दिसंबर, 2024 तक |
|
सीट आवंटन की प्रक्रिया |
10 से 11 दिसंबर 2024 तक |
|
राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम |
12 दिसंबर, 2024 |
|
आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग |
13 से 20 दिसंबर 2024 तक |
|
संस्थानों द्वारा सम्मिलित अभ्यर्थियों का सत्यापन |
21 से 22 दिसंबर 2024 तक |
अगली खबर
]95% भारतीय शिक्षाविद मानते हैं माइक्रो-क्रेडेंशियल बना रहे छात्रों को रोजगार के लिए सक्षम: रिपोर्ट
इसके अनुसार, विश्वविद्यालयों में डीन, प्रोवोस्ट, अध्यक्ष, प्रोफेसर और अन्य शिक्षकों सहित 95% भारतीय उच्च शिक्षा नेताओं का मानना है कि माइक्रो-क्रेडेंशियल छात्रों के रोजगार के अवसरों को बेहतर बनाते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार