NEET PG Admit Card 2024: नीट पीजी एडमिट कार्ड ‘बैच-वाइज’ जारी किए जाएंगे, एनबीई ने एडवाइजरी की जारी
Abhay Pratap Singh | June 19, 2024 | 07:42 AM IST | 2 mins read
NEET PG हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की ओर से जल्द ही नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद रजिस्टर्ड कैंडिडेट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से अपना NEET PG हाल टिकट देख सकते हैं।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
उम्मीदवार नीट पीजी एडमिट कार्ड 2024 अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो में यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने कहा कि नीट पीजी एडमिट कार्ड ‘बैच वाइज’ जारी किए जाएंगे।
नीट पीजी परीक्षा 2024 ऑनलाइन मोड में 23 जून को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एनबीई 15 जुलाई को नीट पीजी परिणाम जारी करेगा। नीट पीजी परीक्षा एमएस, एमडी और पीजी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
NEET PG हाल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सभी जानकारी की जांच करनी चाहिए। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि, दिव्यांग स्थिति (यदि कोई हो), उम्मीदवार की श्रेणी, परीक्षा केंद्र का पता, आवेदन संख्या, NEET PG परीक्षा रोल नंबर, परीक्षा केंद्र कोड और रिपोर्टिंग समय शामिल होगा।।
एनबीई ने बताया कि दिव्यांग उम्मीदवारों को लेखक की आवश्यकता होने पर उसे दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के अनुसार दस्तावेजों के साथ एनबीईएमएस संचार वेब पोर्टल पर प्रश्न प्रस्तुत करके एनबीईएमएस की पूर्व स्वीकृति लेनी होगी। एनबीईएमएस की पूर्व स्वीकृति के अभाव में उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर अपने साथ लेखक को ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
NEET PG Exam Advisory 2024: गाइडलाइन
बोर्ड ने नीट परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिनमें छात्रों को सावधानी बरतने की बात कही गई है:
- उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय पर या उससे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र में देर से प्रवेश की अनुमति नहीं है।
- एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट, सरकारी फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति व हार्ड कॉपी और एमबीबीएस योग्यता के स्थायी/ प्रोविजनल एसएमसी/ एमसीआई/ एनएमसी पंजीकरण की फोटोकॉपी ले जाना होगा।
- अभ्यर्थियों को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र के अंदर प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर दवा या चिकित्सा सहायता उपकरण ले जाने के लिए चिकित्सा दस्तावेज साथ ले जाना होगा। दस्तावेजों के अभाव में उम्मीदवार को कृत्रिम अंग/दवा आदि ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- NEET-PG 2024 के दौरान अनुचित साधन या कदाचार में शामिल पाए गए उम्मीदवार पर प्रावधानों और दिशानिर्देशों के अनुसार आपराधिक मामला भी दर्ज किया जा सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार