NEET PG 2025: 3 अगस्त को एग्जाम कराने के एनबीई के प्रस्ताव पर सुप्रीम कोर्ट में कल हो सकती है सुनवाई
Santosh Kumar | June 5, 2025 | 04:41 PM IST | 2 mins read
अधिक संख्या में परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्था करने तथा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एनबीई ने 15 जून को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर 3 अगस्त को नीट पीजी 2025 परीक्षा आयोजित करने की अनुमति मांगी है। सुप्रीम कोर्ट याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया है और अब इस मामले पर कल यानी 6 जून 2025 को कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। इससे पहले, एनबीई15 जून को नीट पीजी 2025 परीक्षा आयोजित करने वाला था।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 2 शिफ्ट में परीक्षा के खिलाफ एक नीट पीजी उम्मीदवार द्वारा दायर याचिका के मामले में अपना फैसला सुनाते हुए केंद्र और संबंधित एजेंसियों को एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया।
NEET PG 2025 Exam Date: नीट पीजी एग्जाम डेट जल्द
कोर्ट ने यह भी कहा कि परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बरतते हुए पर्याप्त और सुरक्षित परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की जाए। इसी क्रम में एनबीईएमएस ने स्पष्ट किया कि नीट पीजी 2025 अब एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
इसके लिए अधिक संख्या में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था करने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एनबीई ने 15 जून को परीक्षा स्थगित कर दी। एनबीई को नीट पीजी परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है।
बोर्ड ने नई तिथि और प्रारूप के लिए अदालत से आधिकारिक मंजूरी लेने के लिए आवेदन दायर किया है। एनबीई ने नोटिस के माध्यम से स्पष्ट किया कि संशोधित कार्यक्रम अदालत के अंतिम निर्णय के बाद ही जारी किया जाएगा।
NEET PG 2025 News: दो शिफ्ट में नहीं होगा एग्जाम
बता दें कि यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट ने दो शिफ्ट में परीक्षा कराने के फैसले को चुनौती दी थी। इसमें तर्क दिया गया था कि इससे प्रतियोगियों के लिए असमान परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं और एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराने की मांग की गई।
देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए नीट पीजी का आयोजन किया जाता है। हर साल लाखों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होते हैं और इसके जरिए उन्हें उच्च चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश मिलता है।
अगली खबर
]NEET PG 2025 Postponed: नीट पीजी परीक्षा स्थगित; कोर्ट के आदेश के बाद एनबीई ने जारी की अधिसूचना, नई डेट जल्द
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने 2 जून को आधिकारिक नोटिस जारी कर इसकी पुष्टि की है। बोर्ड ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल