Trusted Source Image

NEET PG 2025 Exam Date: एनबीई ने नीट-पीजी परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित करने के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी

Press Trust of India | June 4, 2025 | 10:34 AM IST | 1 min read

एनबीईएमएस ने याचिका में बताया कि वह 30 मई 2025 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार नीट पीजी 2025 परीक्षा आयोजित करेगा।

Back

NEET PG 2026 College Predictor

Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances

Try Now
एनबीई 3 अगस्त को नीट पीजी 2025 परीक्षा आयोजित करना चाहता है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एनबीई 3 अगस्त को नीट पीजी 2025 परीक्षा आयोजित करना चाहता है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार 15 जून के बजाय 3 अगस्त को एक ही शिफ्ट में नीट-पीजी, 2025 परीक्षा आयोजित करने की अनुमति मांगी है। एनबीई की याचिका में कहा गया है कि वह सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच परीक्षा आयोजित करेगा।

एनबीई ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि वह नीट पीजी परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित करना चाहता है। यह तारीख उसके तकनीकी साझेदार टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) द्वारा दी गई सबसे प्रारंभिक उपलब्ध तारीख है।

एनबीई ने याचिका में बताया कि वह 30 मई 2025 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार परीक्षा आयोजित करेगा। कोर्ट के निर्देश के बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई क्योंकि अब इसे दो की बजाय एक शिफ्ट में आयोजित किया जाना है।

Also readNEET PG 2025 Postponed: नीट पीजी परीक्षा स्थगित, कोर्ट के आदेश के बाद एनबीई ने जारी की अधिसूचना, नई डेट जल्द

टीसीएस द्वारा बताए गए कुछ कारणों का हवाला देते हुए, एनबीई ने कहा कि अधिक शहरों में केंद्रों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है, जिसके मद्देनजर लगभग 250 से अधिक शहरों में सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फिर से खोलने की आवश्यकता है।

इसने कहा, ‘‘हजार से अधिक केंद्रों को बुक करने और उन्हें शामिल करने की आवश्यकता होगी, जिसके लिए काफी समय की जरूरत आवश्यकता होगी।’’एनबीई जल्द ही नीट पीजी 2025 परीक्षा तिथि की अधिसूचना जारी करेगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]