Santosh Kumar | November 20, 2024 | 11:16 AM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2024 रिजल्ट विवाद पर सुनवाई के बीच एमसीसी ने नीट पीजी 2024 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Now
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर नीट पीजी 2024 रिजल्ट की पारदर्शिता से जुड़ी याचिका पर सुनवाई टाल दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीट पीजी 2024 रिजल्ट को लेकर दायर याचिकाओं पर अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस एमवी विश्वनाथन की बेंच को नीट पीजी मामले की सुनवाई करनी थी, हालांकि, उसने सुनवाई अगले मंगलवार तक के लिए टाल दी।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
सर्वोच्च न्यायालय ने 20 सितंबर को पहली बार इस मामले की सुनवाई की। न्यायालय ने बोर्ड द्वारा अंतिम समय में किए गए बदलावों पर संज्ञान लिया और कहा कि परीक्षा से कुछ दिन पहले नीट पीजी परीक्षा पैटर्न में बदलाव करना “बेहद असामान्य” कदम है।
एक सप्ताह बाद, केंद्र और एनबीई का प्रतिनिधित्व करने वाले अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल की अनुपस्थिति के कारण अदालत को सुनवाई स्थगित करनी पड़ी। अदालत ने मामले में सहायता के लिए उनकी उपस्थिति का अनुरोध किया था।
नीट पीजी से जुड़ी सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई 25 अक्टूबर को होनी थी, लेकिन इसे भी टाल दिया गया। इसके बाद 12 नवंबर को नई याचिकाओं पर सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट से मांग की गई कि सुनवाई पूरी होने तक नीट पीजी काउंसलिंग पर रोक लगाई जाए।
Also readNEET PG 2024 Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी
नीट पीजी 2024 रिजल्ट विवाद पर सुनवाई के बीच मेडिकल काउंसिल कमेटी (एमसीसी) ने कल यानी 19 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है।
जारी नोटिस के अनुसार, अगर परिणाम में कोई गलती हो, तो उसे 20 नवंबर दोपहर 12 बजे तक डीजीएचएस के एमसीसी को इस ईमेल आईडी: mccresultquery@gmail.com पर सूचित किया जा सकता है। इसके बाद, फाइनल परिणाम जारी किया जाएगा।
एमसीसी नीट पीजी 2024 शेड्यूल के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 21 से 27 नवंबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। उपस्थित उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 28 और 29 नवंबर को निर्धारित है।