NEET PG 2024 Schedule: नीट पीजी परीक्षा का शेड्यूल जारी, आज से शुरू होगा आवेदन; परीक्षा तिथि 23 जून
Santosh Kumar | April 16, 2024 | 09:28 AM IST | 2 mins read
एनबीईएमएस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी सफल भुगतान आवेदनों के लिए सुधार विंडो 10 से 16 मई के बीच खोली जाएगी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - पोस्ट ग्रेजुएट (नीट पीजी) के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार जो NEET PG 2024 परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे इसके लिए आवेदन प्रक्रिया NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर आज यानी 16 अप्रैल को दोपहर 3 बजे के बाद पूरी कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 6 मई तय की गई है।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
एनबीईएमएस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी सफल भुगतान आवेदनों के लिए सुधार विंडो 10 से 16 मई के बीच खोली जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 जून को जारी किया जाएगा। जबकि एनबीईएमएस द्वारा परीक्षा 23 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि NEET PG 2024 एक पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा है जो विभिन्न एमडी/एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में अनुभागवार प्रवेश के लिए एकल प्रवेश परीक्षा के रूप में निर्धारित की जाती है। पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी पाठ्यक्रम, पोस्ट एमबीबीएस सीधे 6-वर्षीय डीआरएनबी पाठ्यक्रम और एनबीईएमएस डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश भी नीट-पीजी के माध्यम से किया जाता है।
NEET PG 2024 Schedule: परीक्षा पूरा शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के माध्यम से NEET PG 2024 का पूरा शेड्यूल समझ सकते हैं-
| प्रक्रिया | समयसीमा |
|---|---|
| नीट पीजी रजिस्ट्रेशन |
16 अप्रैल 2024 (दोपहर 3 बजे के बाद) से 6 मई 2024 (11:55 रात तक) |
| नीट पीजी संपादन विंडो | 10 से 16 मई 2024 तक |
| नीट पीजी प्रवेश पत्र | 18 जून 2024 |
| नीट पीजी परीक्षा तिथि | 23 जून 2024 |
| नीट पीजी परिणाम तिथि | 15 जुलाई 2024 तक |
| पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की तारीख | 15 अगस्त 2024 |
Also read NEET MDS 2024 Scorecard Out: नीट एमडीएस स्कोरकार्ड nbe.edu.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
NEET PG 2024 Helpdesk: हेल्पलाइन नंबर
एनबीईएमएस द्वारा जारी ब्रोशर के अनुसार, NEET PG Exam 2024 संभावित 259 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा, जिसकी सूची जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण देख सकते हैं।
साथ ही, किसी भी कठिनाई की स्थिति में उम्मीदवार नीट पीजी 2024 के हेल्पलाइन नंबर 91-7996165333 या आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]UPSSSC Junior Analyst Recruitment 2024: जूनियर फूड एनालिस्ट के 417 पदों पर वैकेंसी, इस लिंक से करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार जो इस भर्ती के पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 मई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच