NEET PG 2024 Exam Date: नीट पीजी की नई परीक्षा तिथि जल्द natboard.edu.in पर होगी जारी, एग्जाम पैटर्न जानें
Abhay Pratap Singh | July 1, 2024 | 07:58 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए बोर्ड दोबारा नीट पीजी एडमिट कार्ड जारी करेगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) द्वारा जल्द ही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा पीजी 2024 (NEET PG 2024) की नई परीक्षा तिथि की घोषणा की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन अगस्त महीने में NEET PG 2024 परीक्षा आयोजित करेगा।
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) के अध्यक्ष डॉ. अभिजात शेठ ने हाल ही में कहा कि नीट पीजी 2024 के लिए नई परीक्षा तिथियों की घोषणा अगले सप्ताह तक की जाएगी। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने नीट पीजी की संशोधित तिथियां सोमवार या मंगलवार को जारी करने की बात कही थी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की अखंडता के खिलाफ लगे आरोपों को देखते हुए 23 जून को होने वाली नीट पीजी परीक्षा 2024 स्थगित कर दी थी। इसके बाद, भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) के प्रतिनिधियों ने एनबीई अध्यक्ष से मुलाकात की और नीट पीजी उम्मीदवारों के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की।
नीट पीजी परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर दोबारा NEET PG एडमिट कार्ड 2024 जारी किया जाएगा। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग नीट पीजी हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। NEET PG एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नीट पीजी का आयोजन देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों या संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले एमडी/ एमएस/ पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। नीट पीजी 2024 परीक्षा से जुड़ी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
NEET PG 2024 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
भारत में मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक विदेशी नागरिकों के लिए भी नीट पीजी एग्जाम अनिवार्य है। उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में NEET PG 2024 परीक्षा पैटर्न की जांच कर सकते हैं:
| नीट पीजी 2024 परीक्षा |
कार्यक्रम
|
|---|---|
|
परीक्षा मोड |
ऑनलाइन |
|
परीक्षा का माध्यम |
केवल अंग्रेजी |
|
परीक्षा की अवधि |
3.5 घंटे |
|
कुल अंक |
800 |
|
प्रश्नों की संख्या |
200 |
|
प्रश्नों के प्रकार |
बहु विकल्पीय प्रश्न |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच