NEET PG 2024 Form Correction: नीट पीजी आवेदन करेक्शन आज से natboard.edu.in पर शुरू, 16 मई तक मौका
Saurabh Pandey | May 10, 2024 | 10:45 AM IST | 1 min read
जिन उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र भरते समय परीक्षा शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान किया है, उन्हें 10 मई से 16 मई तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन करने की अनुमति दी जाएगी।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने स्नातकोत्तर के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट पीजी 2024) के लिए आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की प्रक्रिया आज यानी 10 मई से शुरू हो रही है। नीट पीजी आवेदन फॉर्म जमा कर चुके उम्मीदवार 16 मई तक अपने आवेदन फॉर्म में आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
किसी भी परिस्थिति में परीक्षा की तिथि, केंद्र में परिवर्तन के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे।
NEET PG 2024: इन विवरणों में नहीं होगा बदलाव
Neet pg 2024 form correction के दौरान निम्नलिखित विवरण एडिट नहीं किए जा सकेंगे।
- उम्मीदवार का नाम
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
- नीट पीजी 2024 परीक्षा शहर
- उम्मीदवार की राष्ट्रीयता
NEET PG 2024: परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड
नीट पीजी 2024 परीक्षा 23 जून को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होने वाली है। एनबीईएमएस द्वारा परीक्षा सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। नीट पीजी एडमिट कार्ड 18 जून को जारी किया जाएगा। जबकि नीट पीजी रिजल्ट 2024 15 जुलाई 2024 तक घोषित किए जाएंगे।
Also read JEECUP 2024 Exam Date: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तारीखें घोषित; आवेदन का आज आखिरी दिन
Neet pg 2024 form correction: ऐसे करें करेक्शन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
- NEET PG 2024 सेक्शन में जाएं और एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर लॉगइन करें और फॉर्म में जरूरी बदलाव करें।
- आवेदन फॉर्म को सेव करें और सबमिट करें।
- अब आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा